{"_id":"68a8cb88050ad934a90aaff4","slug":"dairy-sealed-in-sadar-bazarfour-animals-seized-fine-of-40-thousand-karnal-news-c-18-knl1008-720627-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सदर बाजार में डेयरी सील...चार \n\nपशु जब्त, 40 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सदर बाजार में डेयरी सील...चार पशु जब्त, 40 हजार का जुर्माना
Sat, 23 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
51....सदर बाजार में बनी पशु डेयरी पर पहुंचे नगर निगम अधिकारी। संवाद
पांच डेयरियों पर कार्रवाई, दो डेयरियों संचालकों को शिफ्ट करने का दिया समय
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सदर बाजार क्षेत्र में चल रही पांच डेयरियों पर कार्रवाई की। चरणजीत की डेयरी को सील कर दिया। नवीन कुमार और राजेंद्र की दो डेयरियों से चार पशुओं को जब्त कर उन पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। विजय डेयरी को 24 घंटे और केला देवी की डेयरी को तीन दिन में शहर से डेयरी को शिफ्ट करने का समय दिया गया है। संचालक पिंगली में डेयरी स्थानांतरित नहीं करते तो सील की कार्रवाई होगी।
ये डेयरी संचालक पिंगली डेयरी शिफ्टिंग कॉम्पलैक्स पर प्लॉट दिए जाने के बावजूद न तो डेयरी निर्माण कर रहे थे और न ही शहर से बाहर अपनी डेयरी को स्थानांतरित कर रहे थे। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम की टीम ने डेयरी सील करने और पशुओं को जब्त करने की कार्रवाई हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 333 के तहत की। कार्रवाई में पशुओं को जब्त करते समय उन्हें मौके पर ही पशुपालन विभाग की टीम ने टैग लगाए। जब्त किए गए सभी पशुओं को फूसगढ़ स्थित गोशाला में भेज दिया गया है।
सदर बाजार क्षेत्र में करीब नौ डेयरियां थीं। नोटिस जारी करने के बाद इनमें से चार ने अपनी डेयरी को पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स में स्थानांतरित कर लिया था जबकि बाकी पांच डेयरी मालिकों की ओर से देरी पर देरी की जा रही थी। नगर निगम की ओर से इन्हें कई बार डेयरी शिफ्ट करने के लिए कहा गया था लेकिन उनकी ओर से गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले भी नगर निगम की टीम शहर में दो बार डेयरियों को सील करने की कार्रवाई कर चुकी है। ये कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं कार्यकारी अभियंता ओपी करदम और उप निगम आयुक्त अभय सिंह के नेतृत्व में की गई है। टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, सहायक मनोज मान व प्रदीप शर्मा, पशुपालन विभाग से वेटरनरी सर्जन, लिपिक दीपक पन्नू, संजीव राठी शामिल रहे।
प्लॉट चाहिए था छोटा, दे दिया बड़ा
कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक नवीन का कहना था कि उन्हें 500 गज का प्लाॅट चाहिए था, दे दिया 602 गज का। बार-बार आवेदन किया कि प्लॉट गलत दे दिया है। इसे बदला जाए। निगम से नोटिस मिला तो वर्ष 2021 में कोर्ट की ओर से नोटिस भी भेजा गया। अब कार्रवाई से पहले निगम ने कोई नोटिस नहीं दिया। दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने नोटिस देकर कार्रवाई की है।
चार डेयरी पूर्व में की गई थीं सील
निगम टीम ने 8 अगस्त को भी राम नगर स्थित लाठ रोड, आंबेडकर पार्क के पास, ज्योति नगर और शिव कॉलोनी में चार डेयरियों को सील किया था। छह पशु जब्त कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि पिंगली में अब तक करीब 35 डेयरी शिफ्ट हो चुकी हैं। करीब 80 निर्माणाधीन हैं। कुछ डेयरी संचालक निर्माण करने के साथ डेयरी शिफ्ट कर रहे हैं।
-- -- -- -- --
ऐसे डेयरी संचालक जो डेयरी निर्माण व प्लॉट अलॉटमेंट के बावजूद भी पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स में डेयरी को स्थानांतरित नहीं करेगा उसकी डेयरी को अवश्य सील किया जाएगा। उनके पशुओं को भी कब्जे में लिया जाएगा। शहर में कोई भी डेयरी चलने नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स में डेयरी निर्माण कर वहां अपनी डेयरी को स्थानांतरित कर लें। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम