{"_id":"931be8fe94aa0c2c86fa2b57e16967ed","slug":"cylinder-leaking-thousands-of-home-lighting-accessories","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीक होने से घर का हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीक होने से घर का हजारों का सामान जला
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ज्योति नगर स्थित एक सैलून की दुकान के ऊपरी मंजिल में सैलून मालिक दिनेश कुमार के घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
परिवार के लोगों में बचाव के लिए अफरातफरी मच गई। आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया था कि मौके पर जमा लोग बचाव के लिए ऊपर मकान में जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। फायरब्रिगेड के प्रयास से बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान मालिक दिनेश कुमार के अनुसार आग सुबह करीब 11 बजे रसोई गैस का नया सिलेंडर बदलने के बाद लगी। आग लगते ही उसके हाथ पांव फूल गए। आग लगने पर उसने झटका मारकर गैस के चूल्हे को किसी तरह बाहर फेंक दिया। आग लगते ही परिवार के लोगों और घर में आए रिश्तेदारों में दहशत मच गई।
मकान मालिक ने किसी तरह अपने बीवी बच्चों और दो रिश्तेदारों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। बाद में वह ऊपर गया तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड की टीम ने लगभग पौना घंटा तक मेहनत की। दिनेश ने बताया कि दो दिन पहले वह गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर आया था।
विज्ञापन
वह सिलेंडर नहीं चला। उसने शिकायत की तो बताया गया कि रेगूलेटर खराब है। वह आज सिलेंडर और रेगूलेटर बदलवाने के लिए एजेंसी पर गया था। उसे तीन बजे बुलाया गया था। उसके घर में मेहमान आने के कारण उसने किसी तरह आग्रह कर सिलेंडर लिया। उसने दूसरा रेगूलेटर लेकर सिलेंडर चलाया तो सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। शुक्र यह रहा कि सुबह से घर में बिजली नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो जाता। घर के किचन में रखा पूरा सामान जल गया। रसोई के बाहर रखा फ्रिज जल गया। रसोई के साथ वाले कमरे में लगा एलईडी जल गया। एक कमरे का पूरा सामान जल गया। दूसरे कमरे के भी परदे जल गए। पहले कमरे का पूरा सामान जल गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची।