{"_id":"64efab6de626b3b4720c95d4","slug":"cyclothon-rally-will-be-taken-out-against-drugs-karnal-news-c-18-knl1031-207707-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशे के खिलाफ निकाली जाएगी साइक्लोथान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशे के खिलाफ निकाली जाएगी साइक्लोथान रैली
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में साइकिल रैली निकाली जाएगी। साइकिल रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक सितंबर से करनाल से रवाना करेंगे। पूरे राज्य में साइकिल रैली निकालने के बाद 25 सितंबर को करनाल में ही इसका समापन होगा। इस साइक्लोथान रैली को लेकर आमजन को यातायात संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए करनाल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत आमजन को साइक्लोथान रैली के लिए प्रशासन व जिला पुलिस की ओर से प्रस्तावित मार्ग का प्रयोग करने से परहेज कर, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने को कहा है।
एक सितंबर सुबह छह बजे रवाना होगी रैली
साइक्लोथान रैली एक सितंबर सुबह छह बजे से करनाल के एनडीआरआई चौक से शुरू होकर आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा के पीछे से होते हुए रेलवे रोड, तलवार चौक, हांसी चौक और कैथल रोड से होते हुए जुंडला, जलमाना से गुजरकर असंध में प्रवेश करेगी और उसी दिन असंध से चलकर मूनक होते हुए पानीपत में प्रवेश करेगी।
परिवर्तित मार्ग
- सुबह सात बजे से पहले असंध की तरफ से आने वाले वाहन पक्का खेड़ा मोड़ से गुल्लरपुर से होते हुए निसिंग की तरफ जाएंगे।
- सुबह नौ बजे के बाद जींद की तरफ से आने वाले वाहन बाईपास रत्तक चौक से होते हुए चोचड़ा होकर निसिंग की तरफ जाएंगे।
- सुबह नौ बजे के बाद कैथल की तरफ से आने वाले वाहन ढोल चौक असंध से पहले सिल्वर ऑफ होटल से रत्तक चौक से होते हुए चोचड़ा होकर निसिंग की तरफ जाएंगे व पानीपत की तरफ जाने वाले वाहनों को सफीदों चौक से मोड़कर पानीपत भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- सुबह नौ बजे के बाद असंध शहर से आने वाले वाहन सिंह होटल के पास से बाईपास से रत्तक चौक व सफीदों की तरफ मोड़े जाएंगे।
- मूनक से सुबह 10 बजे के बाद कोई भी वाहन असंध की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- जींद व कैथल पुलिस से इस संबंध में अलग से पत्राचार किया जाएगा कि वह भारी वाहनों को दोपहर 1:00 बजे तक जिला करनाल की तरफ न आने दें। इसी प्रकार पानीपत से भी पत्राचार किया जाएगा कि वह भी भारी वाहनों को शाम छह बजे तक करनाल की तरफ न आने दें।