फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cutoff of B.Com is high, BA number-1 in most admissions.

Karnal News: कटऑफ बीकॉम की ऊंची, ज्यादा दाखिलों में बीए नंबर-1

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Cutoff of B.Com is high, BA number-1 in most admissions.
करनाल। कॉलेजों में स्नातक के दाखिलों में भले ही बीकॉम की कटऑफ ज्यादातर कॉलेजों में ऊंची रही। लेकिन दाखिले लेने यानी फीस जमा करा एडमिशन कराने में बीए कोर्स प्रदेश में नंबर एक पर है। करनाल में भी अब तक सर्वाधिक बीए के विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक की पहली वरीयता सूची शुक्रवार को जारी कर दी थी। लेकिन सप्ताहांत होने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी अभी तक फीस जमा कराने नहीं पहुंचे। करनाल जिले के किसी भी कॉलेज में 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अभी तक फीस जमा नहीं कराई। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि नौ जुलाई है। ऐसे में अब फीस जमा कराने के महज दो दिन ही होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में दाखिलों में नंबर एक पर रोहतक जिला है, जहां 421 दाखिले हुए हैं। जबकि 10वें नंबर पर नारनौंद में महज 110 दाखिले ही हुए हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में रविवार शाम सात बजे तक 12845 विद्यार्थी ही फीस जमा करा अपनी सीट पक्की कर पाए हैं। कोर्स की स्थिति देखें तो इस बार बीकॉम की कटऑफ सबसे ऊंची रही। जबकि फीस जमा कराते हुए सबसे ज्यादा दाखिले बीए में हो रहे हैं। 50 प्रतिशत उन विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है, जिनका बीए में नाम आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पंडित चिरंजीलाल शर्मा पीजी कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज में बीकॉम और राजकीय महिला कॉलेज में बीसीए की कटऑफ सबसे ऊंची रही है। जिले के सभी 19 कॉलेजों में स्नातक की 12405 सीटें हैं। सीटों से करीब दो गुने तक आवेदन आए हैं। 30 जुलाई तक तीन चरणों में कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया चलेगी।

फीस जमा कराने में बेटियां आगे
दाखिलों में बेटियां बेटों से आगे हैं। जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है, उनमें 65 प्रतिशत से ज्यादा लड़कियां हैं। प्रदेश की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 139790 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 130138 ने आवेदन फार्म भरा। पहले चरण में रविवार की शाम तक 12845 विद्यार्थियों ने दाखिला कराया। इनमें 8498 लड़कियां और 4349 लड़के हैं। वहीं 7292 एसी व बीसी श्रेणी के विद्यार्थी हैं।


---
दयाल सिंह से मनोविज्ञान और संगीत में कर सकेंगे बीए

करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में स्नातक के नए पाठ्यक्रम इस वर्ष से शुरू किए जा रहे हैं। यहां अब विद्यार्थी बीए में मनोविज्ञान, शारीरिक विज्ञान और संगीत (गायन) में पढ़ाई कर सकते हैं। दाखिले के पहले चरण में इन नए कोर्स में भी दाखिला शुरू कर दिया गया है। स्नातक की पहली मेरिट सूची के साथ ही इन पाठ्यक्रमों में भी कई विद्यार्थियों का दाखिले के लिए नाम आया है। इधर, विद्यार्थियों को फीस जमा कराने में परेशानी न आए, इसके लिए भी कॉलेज में अतिरिक्त फीस काउंटर लगाए गए हैं। प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ ने बताया कि दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के लिए भी काउंटर स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का मेरिट सूची में नाम आया है, वे नौ जुलाई तक फीस जमा करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed