फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   currency, atm, bank, market, exchange, karnal currency, selary, cash, karnal

सैलरी वीक : अकाउंट में आया पैसा, बैंकों में कैश नहीं

Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
currency, atm, bank, market, exchange, karnal currency, selary, cash, karnal
एटीएम के बाहर लगी कतार। - फोटो : अमर उजाला

सैलरी वीक के तीसरे दिन भी अधिकतर कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पाई। लोग दिनभर लाइनों में खड़े नजर आए। रोज की तरह शनिवार को बैंकों के बाहर और अंदर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई घंटों के बाद भी लोगों को जब पैसे नहीं मिले तो उन्हें मायूस होकर ही लौटना पड़ा। पैसा न मिलने के कारण लोगों को अपने परिवार की जरूरतों को पूरी करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वहीं एटीएम के बाहर भी लोगों की लंबी लाइनें लगने से लोगों को एटीएम से भी पैसे निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को शहर में केवल तीन बैंकों के एटीएम पर ज्यादा भीड़ रही। बाकी एटीएम में न भीड़ दिखाई दी और न ही कैश। जिले की लोगों की मांग के मुताबिक कैश न आने के कारण शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि 8 नवंबर को जब पुराने नोट बंद किए गए थे, तब परिवार के खर्च चलाने के लिए उनके पास पैसे थे, लेकिन अब पैसे निकलवाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। वहीं जो लोग प्राइवेट नौकरी पर है, उन्हें छुट्टी न मिलने के कारण भी दिक्कतें हैं। शनिवार को जिले के 355 शाखाओं में लगभग 10-12 करोड़ रुपये ही कैश आया। जोकि दोपहर तक ही खत्म हो चुका था। अधिकतर बैंकों ने बाहर नो कैश के बोर्ड लगा दिए थे।
विज्ञापन


तीन एटीएम पर दिखाई दी भीड़
एटीएम से पैसा निकलवाने के लिए शहर के तीन एटीएम के बाहर ही ज्यादा भीड़ दिखाई दी। अंबेडकर चौक स्थित गली में लगे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम के बाहर महिला व पुरुषों की दो लाइनें लगी थी। दोनों लाइनें बाहर सड़क तक पहुंच रही थी। लाइनों में कोई कर्मचारी तो कोई आमजन दिखाई दिया। कुंजपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर भी लोगों का भारी जमावड़ा दिखाई दिया। वहीं पुरानी तहसील मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी लोगों की लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम के बाहर लाइनों से लगा रहा जाम
कुंजपुरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह नौ बजे से ही लोग बैंकों की लाइनों में लगे रहे। बैंक का एटीएम बैंक के अंदर है, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण लगने वाली लाइन बाहर सड़क पर पहुंच गई। लोगों के व्हीकल और लंबी लाइनों के कारण आने जाने वाले वाहन चालकों और पैदल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की भीड़ के कारण पुरा दिन जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed