फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CRPF jawan remains silent due to heart failure

Karnal News: हृदय गति रुकने से सीआरपीएफ के जवान की मौत

Fri, 02 Feb 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan remains silent due to heart failure
इंद्री। पंजोखरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान रजनीश कुमार (40) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को रजनीश कुमार के पार्थिव शरीर को पंजोखरा लाया जाएगा, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। रजनीश की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। रजनीश सीआरपीएफ में हेड कॉन्सटेबल के पद पर असम में ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


रजनीश के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि 1984 में जन्मे रजनीश 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह असम में ड्यूटी कर रहा था। राजीव के अनुसार रजनीश मेडिकल कोर्स पर गया था। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रजनीश की एक 14 वर्षीय लड़की और 10 वर्षीय लड़का है। रजनीश का एक भाई नगर निगम कुरुक्षेत्र में कार्यरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed