फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crop damage due to rain

गेहूं की फसल बिछने से िकसानों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
crop damage due to rain
बेमौसमी बारिश के कारण गेहूं की फसल पर संकट मंडरा रहा है। दो दिन से लगातार बारशि व तेज हवा के कारण खेतों में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों में मायूसी है। बड़े स्तर पर उत्पादन में गिरावट होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस स्थिति ने न केवल किसानों बल्कि वैज्ञानिकों को भी चिंतित कर दिया है। आगामी दो दिन और बारिश के आसार हैं। जिले में वीरवार को 23.0 एमएम बरसात हुई और 5.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। शुक्रवार को भी बारिश हुई, दोपहर तक 16.7 एमएम वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार दोपहर औसतन 15.5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। इससे गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। गेहूं के खेतों में जलभराव की स्थिति बन चुकी है। जिले में करीब 1.70 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। यदि मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों के आगे कई गंभीर संकट होगा।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर जलभराव
सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई, लेकिन दोपहर के समय तेज हवा चलने के बाद मौसम साफ हो गया। शाम को फिर से घने बादल छा गए। शाम को फिर झमाझम बरसात होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में कई जगह सड़कें जलमग्न हो गई। शहर के बस स्टैंड, शहर के बाजार, आईटीआई चौक, बलड़ी चौक पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

किसानों ने विभाग को नहीं दी सूचना
कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी डा. रतन सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल गिरने बाबत फिलहाल सर्वे के कोई आदेश नहीं हैं। तेज हवा चलने से फसल को नुकसान होता है। अभी किसी किसान की तरफ से फसल खराब होने संबंधी कोई सूचना नहीं दी गई है। तेज हवा से नुकसान का मामला मुआवजे की श्रेणी में नहीं आता। सर्वे के आदेश राजस्व विभाग को आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्टीकल्चर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स किसान समूह के वाइस चेयरमैन डा. एसपी तोमर ने कहा कि इस मौसम का फसल पर जबरदस्त असर होगा। उन्होंने खेतों में जांच की है। काफी नुकसान हुआ है। बड़े स्तर गेहूं की फसल गिर गई है। इन दिनों फसल में दाना बनने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में प्रकृति की मार से उत्पादन पर असर पड़ेगा।
आगे यह रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार सात मार्च को भी बादल छाने व बारिश की संभावना है। आठ व नौ मार्च को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद दस मार्च को भी बादल, हल्की बूंदें पड़ सकती हैं। 11 व 12 मार्च को भी बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 96 प्रतिशत व वाष्प दाब 12.2 एमएम रहा।
वैज्ञानिक बोले-बारिश से नुकसान
गेहूं अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बारिश ज्यादा है, इससे गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका है। अगर बारिश और आती है तो नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। किसानों को सलाह है कि गेहूं की फसल से पानी की निकासी करें, ताकि हवा चलने पर फसल गिरे नहीं।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. अनुज कुमार का कहना है कि बेमौसमी बरसात से चिंता बढ़ी है। फिलहाल फसल ज्यादा नहीं गिरी। हवा चलने से नुकसान की संभावना बनती है। मौसम साफ होने पर फसलों की स्थिति का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed