{"_id":"66a2fc479cdeba23ce0bbe8b","slug":"criminal-carrying-reward-of-rs-5000-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-438178-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी पर दर्ज हैं 37 मामले, 28 में जा चुका जेल
- जमानत पर आने के बाद चल रहा था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की सीआईए वन टीम ने नाकाबंदी कर पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, अवैध हथियार व स्नैचिंग के 37 मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले 28 मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआईए वन इंचार्ज अनिल कुमार के अनुसार उप निरीक्षक जयपाल सिंह की अध्यक्षता में टीम ने मेरठ रोड पर 24 जुलाई को नाकाबंदी कर पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश, उत्तर प्रदेश के जिला शामली व हाल में किराएदार गांव शेखपुरा सुहाना निवासी संदीप उर्फ बच्ची को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 28 मामले दर्ज हैं। इससे अलग प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने करनाल के अलग-अलग थानों में दर्ज स्नैचिंग के नौ मामलों का खुलासा किया है। वर्ष 2016 में आरोपी को एक स्नैचिंग के मामले में पांच साल की सजा भी हो चुकी है। उसके खिलाफ अब 37 मामले दर्ज हैं। आरोपी चार जून 2023 को जमानत पर आने के बाद फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।