{"_id":"6423faab34f62deee305b823","slug":"young-man-was-caught-giving-exam-of-another-student-in-school-in-karnal-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: स्कूल में किसी और छात्र की परीक्षा देते हुए युवक को दबोचा, उड़नदस्ता कार्रवाई में जुटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: स्कूल में किसी और छात्र की परीक्षा देते हुए युवक को दबोचा, उड़नदस्ता कार्रवाई में जुटा
Wed, 29 Mar 2023 02:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:15 PM IST
सार
करनाल के रेलवे रोड स्थित एसडी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को सुबह इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। सभी छात्र इतिहास की परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान मनीष नाम का युवक छात्रों के बीच बैठकर इतिहास विषय की परीक्षा दे रहा था। चेकिंग के लिए उडन दस्ता स्कूल में पहुंचा।
विज्ञापन
दसवीं के रिजल्ट में गड़बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल रेलवे रोड स्थित गर्ल्स कॉलेज में एक युवक को उड़न दस्ते ने किसी और छात्र की परीक्षा देते हुए दबोच लिया। वह सेंटर पर बैठकर इंटरमीडिएट दूसरे छात्र की इतिहास की परीक्षा दे रहा था। चेकिंग के दौरान उड़न दस्ते ने आरोपी युवक को दबोच लिया। उड़न दस्ता कार्रवाई में जुटा तो युवक मौका देखकर भाग निकला।
विज्ञापन
थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया
रेलवे रोड स्थित एसडी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को सुबह इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। सभी छात्र इतिहास की परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान मनीष नाम का युवक छात्रों के बीच बैठकर इतिहास विषय की परीक्षा दे रहा था। चेकिंग के लिए उडन दस्ता स्कूल में पहुंचा। उड़न दस्ते ने चेकिंग की तो आरोपी युवक घबरा गया। वह दूसरे छात्रों के बीच छिपने लगा।
विज्ञापन
आरोपी युवक की उड़न दस्ते ने चेकिंग की तो वह किसी और की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। रोल नंबर के आधार पर आरोपी युवक को उड़न दस्ते ने दबोचा। इतना ही नहीं जब उड़न दस्ता और स्कूल प्रबंधक कार्रवाई में व्यस्थ दिखाई दिया तो आरोपी युवक मौका मिलते हुए स्कूल से भाग निकला। सेंटर सुप्रीडेंट उषा रानी ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन