फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two dead in suspicious circumstances by swallowing poison

जहर निगलने से संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत

Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव गगसीना वासी 25 वर्षीय बलविंद्र ने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जहर के सेवन से उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव बाहरी वासी 21 वर्षीय अनिल मजदूरी करता था। वह कई दिनोें से तनाव में चल रहा था। तनाव के चलते उसने जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक ने दो दिन पहले जहर का सेवन कर लिया था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed