{"_id":"e3e44ec11abd0d7865f5f66140dd30ae","slug":"trole-trodden-the-bike-rider-a-death-another-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शामगढ़ के पास जीटी रोड पर एक ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर रखकर एक घंटे तक जाम लगाया। बाद में डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। एक घंटे तक जाम से जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को इंद्री तहसील में स्थित गांव कमालपुर निवासी जसमेर अपने दोस्त सुशील के साथ गांव शामगढ़ में रिश्तेदारी में आया हुआ था। दोपहर को लगभग 2 बजे वह वापस अपने गांव जाने लगे। बाइक पर सवार वे दोनों सड़क पार करने के लिए खड़े हो गए। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रहे एक ट्राले ने खड़ी मोटरसाइकिल को रौंद दिया। इससे जसमेर की मौके पर ही मौत हो गई व पीछे बैठा सुशील बुरी तरह घायल हो गया। जिसे ट्रामा सेंटर करनाल ले जाया गया। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे की खबर सुनते ही गांव वाले मौके पर पहुंच गये व उन्होंने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीण जीटी रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने बिना कोई सूचना दिए फ्लाईओवर को बंद कर दिया व फ्लाईओवर के साथ लगती सड़क पर से ट्रैफिक को शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जाम की खबर सुनते ही डीएसपी सिटी राजकुमार व तरावड़ी थाना प्रभारी गौरव पुनिया मौके पर पहुंचे। डीएसपी राजकुमार ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इस बारे में अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रवीन गुप्ता का कहना है कि ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।