फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thirteen lac loot by masked man in karnal

पिस्तौल के बल पर तीन मिनट में लूटे साढ़े 13 लाख

Tue, 08 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Tue, 08 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
बीती रात सेक्टर-सात स्थित शराब व्यापारी के ऑफिस से तीन नकाबपोश युवक
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर साढ़े 13 लाख रुपये लूट ले गए। मात्र तीन मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इससे पहले, लुटेरों का विरोध करने पर एक कैशियर को घायल कर दिया। लुटेरों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस ने कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह पुलिस ने एरिया में चेकिंग की तो वहां से आरोपियों से गिरे ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। सेक्टर सात पॉश इलाके की कोठी नंबर 1552 शराब व्यापारी विजय सिंगला का ऑफिस है। रोजाना की तरह शराब व्यापारी विजय सिंगला व श्री देव वाइन इंडस्ट्रीज के कर्मचारी शराब के ठेकों की सेल का पैसा लेकर आये थे।

 जैसे ही पैसे लेकर बोलेरो गाड़ी रात 10 बजकर 39 मिनट पर ऑफिस में आई, तभी पहले से बाहर इंतजार कर रहे तीन नकाबपोश हथियारबंद युवक अंदर पिस्तौल लेकर घुस गए। कमरे में कैश संभाल रहे कैशियर और अन्य कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। करीब तीन मिनट तक मारपीट करते हुए लुटेरे साढ़े 13 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। मारपीट में कैशियर आशु शर्मा घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रतीक कुमार व डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने घटनास्थल का दौर कर नाकेबंदी कराई।   
दो दिन की छुट्टी के कारण इकट्ठे हो रहे थे रुपये
शराब व्यापारी विजय सिंगला ने बताया कि उनके पास कई ठेके हैं। हर रोज कैश रात को यहां आता है। रात भी यह कैश लेकर गाड़ी आई थी। इसमें दो लाख 67 हजार रुपये कैश था और दो दिन बैंक की छुट्टी के कारण दस लाख 44 हजार रुपये पहले ही इकट्ठा हो रहा था।
सुबह होने पर पुलिस को मिले ढाई लाख
पुलिस जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने बताया कि रात को लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह चेकिंग करने पर ढाई लाख रुपये कोठी के नजदीक ग्रीन बेल्ट एरिया से बरामद कर लिए गए हैं। जो बदमाशों से गिर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।
वर्जन
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। टीमें गठित कर दी हैं, जो लगातार बदमाशों के लिए छापेमारी कर रही हैं।
पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed