फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The driver of the tanker offered at policemen, the leg had to Katni

ड्राइवर ने पुलिसकर्मी पर चढ़ाया टैंकर, टांग तक काटनी पड़ी

Sat, 03 Oct 2015 12:58 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के जीरो टॉलरेंस डे पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा
विज्ञापन
करने पर टैंकर चालक ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। हादसे में घायल पुलिसकर्मी की टांग तक काटनी पड़ी। उसको नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस के 36 नाकों के बावजूद टैंकर चालक का फरार होना पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर रहा है। मधुबन थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यूपी के रास्ते पर गांव मंगलौरा स्थित चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी नरेश कुमार ने  शाम चार बजे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर के चालक को रुकने का इशारा किया। टैंकर चालक ने रुकने की बजाय टैंकर की रफ्तार बढ़ा दी और नरेश कुमार को कुचलता हुआ चला गया।

नरेश को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी एक टांग काटनी पड़ी। हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिसकर्मी जिला कैथल के खरकड़ा गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कुमार और थाना प्रभारी कमलदीप राणा मौके पर पहुंचे। मधुबन थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
बाइक चालकों पर रही सख्ती
पुलिस ने जीरो टॉलरेंस डे पर पूरी सख्ती बरती। जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। वाहन चालकों ने नियम तोड़ने के बावजूद सिफारिश लगवाने की कोशिश की, लेकिन चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सिफारिश नहीं सुनी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed