{"_id":"577415fe4f1c1b576179b366","slug":"suicide-karnal-suicide-crime-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधू से तंग आकर ससुर ने लगाया फंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्रवधू से तंग आकर ससुर ने लगाया फंदा
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाया
- फोटो : bureau
करनाल स्थित रामनगर के एक दुकानदार ने बुधवार को पुत्रवधू से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें पुत्रवधू को आरोपी ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए। जानकारी के अनुसार रामनगर वासी अमृतपाल (45) ने चर्च मार्केट में दुकान की हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद दुकान में फांसी लिए हुए मिला। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पुत्रवधू उसके साथ अभद्र व्यवहार करती है। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन