{"_id":"648acae7fc787b73b90fb917","slug":"student-injured-in-fight-dies-in-karnal-youth-was-preparing-for-ielts-to-go-abroad-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: मारपीट में घायल छात्र की हुई मौत, विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहा था युवक, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: मारपीट में घायल छात्र की हुई मौत, विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहा था युवक, केस दर्ज
Thu, 15 Jun 2023 01:55 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:55 PM IST
सार
करनाल के बड़ौदा गांव के रहने वाले नरेंद्र कक्षा बारहवीं के बाद विदेश जाने के लिए आईलेटस की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले शहर के कॉलेज में पढ़ने वाले युवकों के साथ नरेंद्र का झगड़ा हो गया था। युवकों ने कर्ण पार्क में छात्र को समझौता करने के लिए बुलाया तो छात्र और युवकों में फिर से विवाद हो गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करनाल के करण पार्क में मंगलवार को कुछ युवकों ने छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। वीरवार को घायल छात्र ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों के कहने पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
गौरतलब है कि करनाल के बड़ौदा गांव के रहने वाले नरेंद्र कक्षा बारहवीं के बाद विदेश जाने के लिए आईलेटस की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले शहर के कॉलेज में पढ़ने वाले युवकों के साथ नरेंद्र का झगड़ा हो गया था। मंगलवार को युवकों ने कर्ण पार्क में छात्र को समझौता करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान छात्र और युवकों में फिर से विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा
करीब 5-6 युवकों ने छात्र पर लाठी-डंडों से बाहर कर दिया था। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में छात्र को भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने के चलते छात्र ने वीरवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन