फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   stolen, karnal stolen, crime, thief, karnal

बुआओं संग मिलकर होमगार्ड करता था चोरी

Sat, 20 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 20 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
stolen, karnal stolen, crime, thief, karnal
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सिटी थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया है। होमगार्ड का जवान कुंजपुरा थाना में तैनात था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के दौरान प्रयोग की जाने वाली कार, मोटरसाइकिल और लोहे की रॉड सहित दुकानों से चोरी किया हुआ सामान और नगदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


शहर में पिछले काफी दिनों से चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थी, जिसको लेकर पुलिस पर भी सवाल उठने लगे थे। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए कई दिन से दबिशें देनी शुरू कर रखी थी। जब पुलिस के हाथ चोरी के आरोपी लगे तो पुलिस भी चौंक गई। चोर गिरोह के सदस्य होमगार्ड के जवान कर्ण वासी कुंजपुरा और उसकी दो बुआ ममता और बबीता को सिटी पुलिस थाना प्रभारी मोहन लाल और उनकी टीम ने वीरवार को कर्ण ताल सदर बाजार एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कर्ण कुंजपुरा थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी में प्रयोग की जाने वाली एक एसेंट कार, मोटरसाइकिल, लोहे की रॉड, गैस सिलेंडर, छत का पंखा, हजारों रुपये की नगदी और कुछ हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुनील उर्फ लीला वासी छोटी मंगलपुर फरार है, जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किया हुआ और सामान व चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में रेकी और रात को करते थे चोरी
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी कर्ण, बबीता और ममता ने कबूला है कि दिन में दोनों महिलाएं शहर की दुकानों की रेकी करती थी। वह इसकी सूचना मुख्य आरोपी सुनील उर्फ लीला और होमगार्ड के जवान कर्ण को देती थी। कर्ण और सुनील रात को अपनी स्टन्नर बाइक पर जाकर लोही की रॉड से शटर का ताला तोड़ते थे। एक दुकान के बाहर सड़क पर खड़ा होकर पहरा देता था तो दूसरा दुकान के अंदर घुसकर चोरी करता था। दुकानों के शटर को तोड़ने के लिए उन्होंने एक स्पेशल राड भी बनवा रखी थी, जिससे कोई भी ताला और शटर तोड़ा जा सकता है।

आरोपी कैसे आए पुलिस गिरफ्त में
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि 29 जुलाई की रात को सुनील उर्फ लीला और कर्ण ने सदर बाजार में एक सीमेंट की दुकान का ताला तोड़ा था और वह दुकान के अंदर घुस रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही थाना प्रभारी की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस पीसीआर को देखकर दोनों बाइक पर सवार होकर भागने लगे तो पुलिस पीसीआर ने आरोपियों की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इससे बाइक गिर गई और दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती गई।

पुलिस ने बाइक के नंबर को देखकर बाइक मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बाइक बेच दी थी। इसी प्रकार चार-पांच जगह जाने के बाद पता चला कि बाइक छोटी मंगलपुर वासी सुनील उर्फ लीला की है। जो चोरी की वारदातों का मुख्य आरोपी है। पुलिस को वीरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के तीन सदस्य कर्ण ताल के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर सिटी थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी करते हुए तीनों को मौका से काबू कर लिया।


क्या-क्या वारदातें कबूली
थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि तीनों आरोपियों ने शहर में अस्पताल चौक और शहर के अन्य मेडिकल स्टोर, खुराना बेकरी, चौरसिया पान भंडार, सदर बाजार स्थित मिठाई की दुकान सहित अन्य जगहों पर चोरी की वारदातें कबूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed