फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School bus loggerheads, three children and six others injured

स्कूल बस भिड़ी, तीन बच्चे व छह अन्य घायल

Fri, 09 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 09 Oct 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन

शहर में विभिन्न दो निजी स्कूलों की बस की अलग-अलग वाहनों से भिंडत हो गई। दोनों भिंड़तों में तीन स्कूली बच्चों के साथ आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक छात्रा की हालत ज्यादा नाजुक होने से उसे करनाल ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद एक निजी स्कूल की बस बच्चों को डिगरमाजरा छोड़कर वापस आ रही थी। अराईपूरा रोड के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बस की टक्कर हो गई। इसमें सोनिया, प्रियंका, केलावती तथा बस का चालक पृथ्वी सिंह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में एक निजी स्कूल की बस कैमला की ओर बच्चों को छोड़ने जा रही थी। गड़ी मुलतान के पास अचानक बस घोड़ा-रेहड़ी से टकरा गई। इसमें दलिया, रामजनों व पूनम बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों बसों के घायल स्कूली बच्चों व लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed