{"_id":"0388fafb7078f39ca6a03c4f35b7e5bb","slug":"sand-smuggler-firing-on-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने वालों और पुलिस में फायरिंग, नौ पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन करने वालों और पुलिस में फायरिंग, नौ पर केस
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 31 Aug 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अवैध खनन को रोकने का प्रयास किया तो अवैध खनन करने वाले गिरोह के लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस पर हुई फायरिंग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यमुना से अवैध रेत खनन के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस अवैध खनन रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस गिरोह से जुड़े लोग पुलिस की परवाह न करते हुए अवैध खनन जमकर कर रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि शनिवार रात को गांव गढीभरल के रास्ते से अवैध खनन का कार्य चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और रेत से भरे डंपरों को रोकने प्रयास किया।
डंपरों को रोकने पर अवैध खनन करने वाले लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इससे अवैध खनन करने वालों व पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। मौका पाते ही अवैध खनन करने वाले गिरोह के लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस पर फायरिंग करने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
फायरिंग होने के बाद भी पुलिस पीछे नहीं हटी और उन्होंने चार डंपरों सहित बराणा निवासी राजेंद्र , राणा माजरा निवासी मेहरबान व सलारपुर निवासी सुमित को काबू कर लिया। पुलिस ने गढी भरल निवासी फारूक, राणा माजरा निवासी नवाब, गढी बिसक निवासी नथ्यू, बराणा निवासी राजेंद्र सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घरौंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार रात को कुछ लोग यमुना से रेत अवैध खनन कार्य कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर रेत अवैध खनन को रोकने का प्रयास किया तो अवैध माफिया गिरोह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने लगभग नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर चार डंपरों को काबू किया है।