साध्वी देवा ठाकुर ने दी शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कृष्ण के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ साध्वी देवा ठाकुर ने थाने में केस दर्ज करने को लेकर शिकायत दी है। हालांकि, अभी निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि प्रशांत भूषण ने योगिराज प्रभु कृष्ण के अपमान से पूरा समाज बेहद आहत और आक्रोशित है। संत समाज किसी भी प्रकार से प्रभु कृष्ण पर ऐसे आक्षेप को सहन नहीं कर सकता। प्रशांत भूषण की यह सोच बताती है कि वे शांत क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में साध्वी ने आरोप लगाया कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से राष्ट्रविरोधी विदेशी शक्तियों के प्रभाव में दिया गया है, इसकी जांच होनी चाहिए। साध्वी ने आरोप लगाया कि पूरा देश जानता है कि आतंकी याकूब मेनन को फांसी से बचाने के लिए किस प्रचार से प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही प्रशांत भूषण पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं किया तो वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में जाकर उसके घर के बाहर धरने पर बैठेेंगी।