50 हजार का इनामी दबोचा, दस वारदातें कबूलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या, लूट, डकैती सहित फिरौती मांगने के मामलों में संलिप्त तीन बदमाशों को पकड़ने में सीआईए वन टीम ने सफलता हासिल की है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती, फिरौती मांगने की दस वारदातों को कबूल किया है। इनमें एक आरोपी अशोक उर्फ शौकी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। यह लंबे समय से जींद पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। मेरठ रोड से पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। यह खुलासा शुक्रवार को एसपी पंकज नैन ने सीआईए वन कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश लोकल हैं और पूछताछ में इन्होंने करनाल, सोनीपत, जींद में वारदात करना कबूला है।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि सीआईए वन के निरीक्षक दीपक कुमार को सूचना मिली कि साईं बाबा चौक पर तीन खतरनाक अपराधी लूटी हुई कार का नंबर बदलकर घूम रहे हैं। इनके पास नाजायज असलाह भी है। वह मेरठ रोड पर बड़ी वारदात कर सकते हैं। इस पर निरीक्षक दीपक कुमार ने एक विशेष टीम गठित कर मेरठ रोड के समीप आवर्धन नहर पुल पर नाकाबंदी कर ली।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि निरीक्षक दीपक कुमार ने अपने नेतृत्व में सहयोगी स्टाफ ने आवर्धन नहर पुल पर एक स्विफ्ट कार को रोककर उसमे सवार तीन नौजवान लड़कों को काबू किया। आरोपियों ने अपना नाम अशोक उर्फ शौकी निवासी गांव ईक्कश जिला जींद, किस्मत निवासी हाड़वा थाना सफीदो, नीरज कुमार निवासी बाहरी थाना असंध बताया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 9 डेड 12 राउंड, एक देसी कट्टा 315 बोर, चार राउंड और लूटी हुई स्विफ्ट कार बरामद हुई।
इन वारदातों को दिया अंजाम
आरोपियों ने दस वारदातों को कबूला है, जो मधुबन, समालखा, गन्नौर, मुरथल, खरखौदा, जींद एरिया में की हुई है।
1. आठ मई को गन्नौर जीटी रोड से एक स्विफ्ट कार पिस्टल प्वॉइंट पर छिनी थी।
2. 28 मई को मुरथल के पास एक घी के व्यापारी के आगे कार अड़ाकर उसका अपहरण करने के लिए उसको गोली मारी थी। वह इसमें वह घायल हो गया था।
3. आठ जून को मधुबन टोल टैक्स के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार चालक से लिफ्ट लेकर पिस्टल प्वाइंट पर कार छिनी थी।
4. 23 जून को समालखा पानीपत में एक डॉक्टर को फिरौती न देने पर मारने के लिए गोली मारी थी।
5. 25 जनवरी-2015 को गांव कड़ौली जिला सोनीपत में एक ही दिन तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की थी। इसमें मोनू कड़ौली गिरफ्तार हो गया था और अशोक फरार चल रहा था।
6. 19 मई को रामरा ठेका शराब पर अशोक उर्फ शौकी के मर्डर के केस में बिट्टू निवासी पिंडारा गवाह था। इसकी हत्या करने के लिए गोलियां चलाई थी।
7. 12 जून को जितेंद्र राठी जींद शराब के ठेकेदार से फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर उसको धमकी भी थी।
8. नरेंद्र राठी शराब का ठेकेदार सफीदो की हत्या में आरोपी किस्मत, अशोक उर्फ शौकी (50 हजार रुपये का इनामी) नामजद हैं।
9. 21 दिसंबर 2014 को जींद में दो व्यक्तियों को गोली मारी थी। इसमें एक व्यक्ति मर गया था और एक घायल हो गया था। इसमें आरोपी अशोक उर्फ शौकी अभी तक जींद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सका। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
10. प्रदीप निवासी बालु जिला कैथल और वीरेंद्र काकड़ौद जींद के भाई सुशील के मर्डर करने की भी प्लान बनाई हुई थी।