फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prisoner escaped from the prisoner ward of Kalpana Chawla Medical College Karnal

Karnal: अस्पताल के वार्ड से कैदी फरार, जेल में की थी आत्महत्या की कोशिश, ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही भी लापता

Wed, 15 Feb 2023 01:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 01:11 PM IST
सार

मेडिकल जांच के लिए कैदी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उसकी निगरानी में जेल के दो सिपाहियों को तैनात किया गया था। रात में किसी समय कैदी गेट से ही भाग निकला। सिपाहियों ने सुबह साढ़े पांच बजे देखा तो कैदी फरार मिला। संबंधित थाना पुलिस और जेल अधिकारियों को सूचना दिए बिना दोनों सिपाही भी मेडिकल कॉलेज से लापता हो गए।

विज्ञापन
Prisoner escaped from the prisoner ward of Kalpana Chawla Medical College Karnal
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज का कैदी वार्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जेल का कैदी बुधवार तड़के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया। कैदी ने जेल में दो दिन पहले फांसी लगाने का प्रयास किया था। कैदी की निगरानी में जेल के सिपाही तैनात किए गए थे। दोनों की लापरवाही सामने आई है। दोनों सिपाही संबंधित थाना पुलिस और जेल अधिकारियों को बिना सूचना दिए लापता हो गए। डॉक्टर की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अब सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फरार कैदी के साथ निगरानी में तैनात सिपाहियों को भी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पानीपत के सुंदर नगर निवासी सन्नी उर्फ गोगा के खिलाफ चेन स्नेचिंग के मामले में पानीपत के चांदनी बाग थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे करनाल जेल भेजा गया। यहां वह पांच साल की सजा काट रहा था। सोमवार शाम को कैदी ने जेल में फांसी लगाने का प्रयास किया। देखने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया।
विज्ञापन


मेडिकल जांच कराने के लिए कैदी सन्नी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर बने कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उसकी निगरानी में जेल के दो सिपाहियों को तैनात किया गया था। दोनों सिपाही गेट के बाहर तैनात थे। रात में किसी समय कैदी सन्नी गेट से ही भाग निकला। बताया गया कि सिपाहियों ने सुबह साढ़े पांच बजे देखा तो कैदी फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बिना संबंधित थाना पुलिस और जेल अधिकारियों को सूचना दिए बिना दोनों सिपाही भी मेडिकल कॉलेज से लापता हो गए। बुधवार साढ़े दस बजे राउंड पर कैदी को देखने पहुंचे डॉक्टर ने कैदी के न मिलने पर चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सतबीर सिंह ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराया। अब पुलिस फरार कैदी और निगरानी में तैनात सिपाहियों की तलाश कर रही है। 

बिना हथकड़ी लगाए बेड पर था कैदी
किसी भी कैदी को अस्पताल आदि में भर्ती करने के दौरान उसके हाथ में बंधी हथकड़ी को बेड से बांधा जाता है। ताकि कैदी भाग न सके। जरूरत पड़ने पर कैदी की निगरानी में तैनात पुलिस कर्मियों से मदद लेता है। सन्नी के मामले में सिपाहियों ने उसे हथकड़ी नहीं लगाने की बात सामने आई है। अब सिपाहियों के मिलने पर कैदी के भागने का असली कारण पता लग पाएगा।


कहीं पूर्व नियोजित तो नहीं कैदी की फरारी
कैदी सन्नी के जेल में फांसी लगाने का प्रयास करने और फिर सुरक्षा कर्मियों द्वारा उसे बचाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने, यहां बिना सुरक्षा के ही कैदी को रखने तथा फिर निगरानी में तैनात पुलिस कर्मियों की घोर लापरवाही सामने आने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसे कैदी के भागने या भगाने की पूर्व नियोजित योजना मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed