{"_id":"6a58a8b691883e680e0a49dd","slug":"prateek-murdered-in-karnal-over-a-dispute-involving-a-girl-three-accused-arrested-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: करनाल में लड़की को लेकर आपसी रंजिश में की गई प्रतीक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: करनाल में लड़की को लेकर आपसी रंजिश में की गई प्रतीक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 Jul 2026 03:17 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:17 PM IST
सार
डीएसपी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को थाना सदर करनाल में गांव धोलगढ़ निवासी नफे सिंह की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका भतीजा प्रतीक गांव धौलगढ़ के समीप सड़क पर मौजूद था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धोलगढ़ गांव के पास मंगलवार को सिर में डंडा मारकर की गई दसवीं कक्षा के छात्र प्रतीक की हत्या मामले में पुलिस ने जुंडला गांव निवासी आरोपी दलजीत को को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिगों को सरंक्षण में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने लड़की के कारण हुई आपसी रंजिश के चलते हुए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेगी और वारदात में प्रयोग बाइक और डंडा बरामद करेगी। मामले में कार्रवाई सदर थाना पुलिस, सीआईए-1 एवं सीआईए दो की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की है।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार ने बताया कि सदर थाना प्रभारी तरसेम सिंह, सीआईए एक प्रभारी संदीप सिंह तथा सीआईए दो प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को काबू किया। इसमें जुंडला गांव निवासी दलजीत व उसके दो नाबालिग साथी शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को थाना सदर करनाल में गांव धोलगढ़ निवासी नफे सिंह की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका भतीजा प्रतीक गांव धौलगढ़ के समीप सड़क पर मौजूद था, वहां तीन युवकों ने उस पर डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रतीक को उपचार के लिए निजी अस्पताल, ले जाया गया, वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और लगातार दबिश के आधार पर पुलिस ने दलजीत सहित वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी, घटना के कारणों तथा अन्य साक्ष्यों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।