{"_id":"634537b09458cc4a1f51d534","slug":"police-arrested-two-accused-of-gharaunda-double-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gharaunda: दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, एक मृतक और आरोपी दोनों की कुछ दिन में होनी थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gharaunda: दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, एक मृतक और आरोपी दोनों की कुछ दिन में होनी थी शादी
Tue, 11 Oct 2022 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा/करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 03:00 PM IST
सार
सोमवार देर रात घरौंडा के अराईपुरा रोड स्थित जट्ट पंजाबी ढाबे पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ी कि खूनी मंजर में बदल गई। आठ-दस युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर शटर उठाने वाले हैंडल और शराब की बोतलों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
करनाल के घरौंडा कस्बे के जट्ट पंजाबी ढाबे पर खाने पीने के दौरान हुई दो युवकों की हत्या के मामले में सीआईए वन व टू ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए है। दोनों के अंतिम संस्कार के समय भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात घरौंडा के अराईपुरा रोड स्थित जट्ट पंजाबी ढाबे पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ी कि खूनी मंजर में बदल गई। आठ-दस युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर शटर उठाने वाले हैंडल और शराब की बोतलों से हमला कर दिया था। जिसमें अराईपुरा निवासी नीरज और भोला कॉलोनी निवासी मनीष की मौके पर ही मौत हो गई थी। मनीष का भाई चंद्रपाल उर्फ बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया और पुलिस की मौजूगी में ही दोनों का अंतिम संस्कार उनके गांव में करवाया।
विज्ञापन
मृतक और आरोपी दोनों की होनी थी शादी
मृतक मनीष के परिजनों ने बताया कि 4 नवंबर को मनीष की शादी तय थी। शादी को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल था। खरीदारी की जा रही थी। लेकिन ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। वहीं दूसरी मुख्य आरोपी रकमा की भी दिसंबर में शादी तय थी। पुलिस ने वारदात स्थल से तीन मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया है। जिनके आधार पर मोटरसाइकिल मालिकों की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
डबल मर्डर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है। वहीं स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस तैनात किया गया है। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल।