फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old man died after police raid

पुलिस ने की रेड, अटैक से बुर्जुग की मौत

Mon, 09 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 09 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के नेहरू पैलेस में पुलिस ने सट्टा की सूचना पर रेड की तो अचानक अटैक आने से बुर्जुग दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जबकि पुलिस ने दुकान में जुआ खेल रहे अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5180 रुपये और ताश भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि रविवार देर रात को उन्हे सूचना मिली थी कि नेहरू पैलेस में ब्लयू स्टार टेलर की दुकान में सट्टा खेला जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा तो कुर्सी से उठते ही अचानक दर्शन लाल वासी गली नंबर 4 अशोक नगर को अटैक आ गया। इस पर बेहोशी की हालत में वह उसे अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दर्शन लाल नेहरू पैलेस में टेलर का काम करता था। सिटी थाना प्रभारी ने बताया अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से ताश ओर 5180 रुपये भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि दर्शन लाल को पहले भी अटैक आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की पत्नी ने शव को काफी देर तक पोस्टमार्टम हाउस में नहीं रखने दिया। सिविल लाइन एसएचओ मनोज कुमार ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed