फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   nigham-city-aticrman

निगम ने शहर से अवैध होर्डिंग हटवाए

Thu, 03 Nov 2016 12:48 AM IST
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
nigham-city-aticrman
अ‌िततिकरमण्‍ा
करनाल।
विज्ञापन

नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने जूनियर इंजीनियर कुलभूषण की अगुवाई में बुधवार को शहर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से करीब 100 विज्ञापन बोर्ड व फ्लैक्स उतारे। वहीं, एक ऑटो को विज्ञापन लगाकर प्रचार करते हुए पकड़ा और विज्ञापन मालिक पर 1200 रुपये का जुर्माना भी किया। इसी प्रकार एक अन्य ऑटो को भी पकड़कर निगम परिसर में खड़ा किया गया है। ऑटो पर प्रदर्शित विज्ञापन दाता द्वारा जुर्माना अदा करने के बाद ही इसे छोड़ा जाएगा। सुबह से ही निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस दौरान कुंजपूरा रोड, सेक्टर-12, अस्पताल रोड, कैथल रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड साथ लगती रोड तथा बस स्टैंड के सामने कि ओल्ड जीची रोड पर से अवैध होर्डिंग व फ्लैक्स बोर्ड हटाए। इस दौरान स्थानीय बस अड्डा पर लगे मोबाइल व सिम के दो विज्ञापनों पर भी आपत्ति की गई। यह विज्ञापन बस अड्डा की परिधि में लगे हुए हैं, लेकिन विज्ञापनों की दिशा नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में की गई है, इन्हें हटाने के लिए स्थानीय जीएम को नोटिस जारी किया जाएगा। सामान्य अस्पताल रोड पर एक रिहायशी परिसर में बीएलके सुपर स्पेशल्सिट अस्पताल की पब्लिसिटी के लिए लगाए गए एक बड़े फ्लैक्स पर भी टीम के सदस्यों ने आपत्ति जताई। इस जगह से पूर्व में भी उक्त फ्लैक्स उतारा गया था। बता दें कि शहर में विभिन्न कंपनियों के विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए 69 लोकेशन की पहचान की गई हैं। नगर निगम चालू मास में ही इसके लिए टेंडर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed