{"_id":"57fe834d4f1c1b6e522906bb","slug":"murder-manor-five-including-two-women-arrested-in-sheikhupura-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखपुरा जागीर मर्डर में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेखपुरा जागीर मर्डर में दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शेखपुरा जागीर में ड्रिल के शोर से भैंस के दूध नहीं देने से पैदा हुआ विवाद में हुई एक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सदर थाना पुलिस गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
मामले के अनुसार, नजीर खान (45) मंगलवार सुबह पशुओं के तबेले में भैंस का दूध निकाल रहा था। इसी दौरान उनके पड़ोसी जैनी ड्रिल मशीन से अपनी दीवार में सुराख कर रहा था। ड्रिल मशीन की तेज आवाज से भैंस उखड़ गई और इससे कुछ निकाला हुआ दूध जमीन पर गिर गया। इससे गुस्साए भैंस मालिक नजीर खान ने पड़ोसी जैनी को टोका तो कहासुनी बढ़ गई और विवाद बढ़ गया। इस पर जैनी सहित उनके परिवार के सदस्यों ने नजीर खान पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब नजीर के बचाव में उसका भाई बसीर खान, हुसन पत्नी कर्मली, जाकिर हुसैन आदि आए तो इन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। तेज हथियरों से नजीर खान की मौत हो गई, जबकि उसका भाई बसीर खान, जाकिर हुसैन व महिला हुसन घायल हो गए।
जाणी मामले में छापामारी जारी
उधर, गांव जाणी में सावन की हत्या के मामले में पुलिस की छापामारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को सावन को जुंडला के पास ड्रेन पर रोक लिया था और उस पर लाठी डंडों समेत तेजधार हथियार से हमला किया था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सावन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस हत्या का केस दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी प्रतीक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।