फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder, karnal murder, illegal relationship, karnal, crime, police, karnal

अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी-बेटे की हत्या

Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/करनाल सहारनपुर,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल सहारनपुर,अमर उजाला Updated Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
murder, karnal murder, illegal relationship, karnal, crime, police, karnal
knife

नीलोखेड़ी के गांव ऐबला निवासी विजय ने ही अपनी पत्नी व बेटे का कत्ल किया था। कत्ल का कारण अवैध संबंध होने का शक है। पुलिस पूछताछ में विजय ने जहां पत्नी सीमा के किसी और के साथ संबंध होने का आरोप लगाया और कहा कि बेटा भी किसी और का था, वहीं सीमा के भाई ने विजय पर ही किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। सीमा के भाई ने आरोप लगाया कि किसी और लड़की के साथ संबंध होने के कारण ही दोनों में झगड़ा होता था। इसका खुलासा गागलहेड़ी यूपी में सोमवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने अनुसार, दोहरे हत्याकांड को महिला केे पति विजय ने ही अंजाम दिया है।

विज्ञापन


विजय ने अवैध संबंधों के शक में जघन्य अपराध कर डाला। एसएसपी मनोज तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी विजय पुत्र सुब्बा सिंह ग्राम एबला, थाना भुटाना, जिला करनाल निवासी ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को मार डाला। उसे शक था कि उसकी पत्नी का कहीं प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसे शक था कि जश्न भी उसका पुत्र नहीं है। जिसके चलते वह तनाव में रहता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी हालत ऐसी हो गई कि वह स्वयं को खत्म कर ले या फिर पत्नी और बच्चे को मार डाले। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चे को मारने का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन


घुमाने के बहाने ले गया था
रविवार की शाम लगभग 7 बजे विजय पुत्र सुब्बा सिंह अपनी पत्नी सीमा (28) और बच्चा जश्न उर्फ कृष्णा (7) को कार में हरिद्वार घुमाने के बहाने घर से निकला। रास्ते में उसने एक चाकू खरीदा। सहारनपुर बार्डर पर पहुंचकर नौगजा पीर पर रुका। उसके बाद एक होटल पर कार रोकी और चाय एवं दूध का आर्डर दिया। इसी दौरान मौका पाकर उसने चाय एवं दूध में नींद की गोलियां मिला दी। चाय पीने के बाद वे कार में बैठे और चल दिए। कुछ ही देर में सीमा और जश्न गाड़ी में सो गए। उनके सोते ही उसने सुनसान स्थान देखकर अपनी सीमा और जश्न का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह उन्हें ठिकाने लगाने के लिए बिहारीगढ़ की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस की चेकिंग देखकर उसने कार गांव की ओर मोड़ ली। काफी देर तक कार को खड़ी देखकर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी  
आरोपी विजय ने पुलिस को गुमराह किया और बताया कि बदमाशों ने उसे रोका। उसका सिम ले लिया। उसके रुपये और जेवर भी बदमाश ले गए। बदमाशों ने उसकी पत्नी और बच्चे को मार दिया। पुलिस ने सिम की जांच की तो पता चला सिम राजस्थान में चल रहा है। आरोपी घर से ही मोबाइल में सिम डालकर नहीं लाया था।  

शादी 2003 में, गौना 2010 में
विजय ने बताया कि उसकी शादी कैथल की सीमा के साथ 2003 में हुई थी। उस समय वह कक्षा 9 में पढ़ता था। जबकि उसका गौना 2010 में हुआ था। शादी के बाद सात साल तक उसकी पत्नी अपने मायके में रही। उसके दोस्त एवं अन्य लोग उसे चिढ़ाते थे। उसे बताते थे कि उसकी पत्नी किसी और के साथ घूम रही है, जिससे वह काफी परेशान हो गया था। गौने के बाद जब उसकी पत्नी घर आई तो उसने कोशिश की कि वह पिछली बातें भुला दे, लेकिन जैसे ही उसकी पत्नी मायके जाती तो फिर उसे शक होने लगता। आरोप है कि किसी व्यक्ति का फोन भी आता था। जिस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया था। लड़का होने के बाद लोगों ने उसे ताने भी मारने शुरू कर दिए। जब उससे सहन नहीं हुआ तो उसने यह कदम उठाया।


विजय के हैं अवैध संबंध
सीमा के भाई हरियाणा के कैथल निवासी जिले सिंह ने आरोप लगाया कि विजय के किसी दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। उनकी दूसरी बहन कमलेश की शादी भी विजय के परिवार में हुई है। वह उन्हें बताती थी उनके बीच किसी तीसरी युवती को लेकर झगड़ा रहता है। विजय उसकी बहन सीमा को डराकर रखता था। विजय एक-एक सप्ताह तक घर नहीं आता था, मारपीट करता था। जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो उनके परिजनों ने कहा कि वह विजय को सुधार लेंगे, समझा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed