फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder, husband murder, lover, women, crime, police, wine, karnal

प्रेमी और बेटे संग मिलकर पति की हत्या

Tue, 28 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 28 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder, husband murder, lover, women, crime, police, wine, karnal
demo pic - फोटो : अमर उजाला

असंध कस्बे के गांव कुड़लन में सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी, उसके बेटे और गांव के ही एक अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई नरेश कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई मृतक हवा सिंह (45) की पत्नी सुनीता के गांव के ही रघबीर के साथ संबंध थे। इसके चलते घर में हर रोज झगड़े होते रहते थे। मृतक के भाई और परिवार के अन्य लोगों ने सुनीता को इसको लेकर कई बार टोका, इसके बावजूद उनका मेल-जोल कम नहीं हुआ। आरोप है कि सुनीता, उसके बेटे प्रदीप और प्रेमी रघबीर ने सोमवार सुबह उसके भाई को खेत में जबरदस्ती शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना मिलते ही जलमाना चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी, उसके बेटे व एक अन्य के खिलाफ 302,328 व 34 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद, मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी विरेंद्र सिंह से भी मिले। उन्होंने जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी : डीएसपी
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुड़नल गांव में अपने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति की जहर देकर हत्या कर दी। मृतक के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता, उसके बेटे प्रदीप व उसके प्रेमी रघबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed