फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother of three children living in a live-in relationship murdered in Karnal

करनाल में महिला की हत्या: 3 बच्चों की मां ने छोड़ा पति...लिव इन में रहने लगी, जिसपर जताया भरोसा वह निकला कातिल

Fri, 13 Jun 2025 09:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Jun 2025 09:28 PM IST
सार

करनाल में महिला की हत्या हुई है। मृतका 3 बच्चों की मां थी और पति को छोड़कर दूसरे मर्द के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 

विज्ञापन
Mother of three children living in a live-in relationship murdered in Karnal
करनाल में महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में तीन बच्चों की मां की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। करनाल की दीवान कॉलोनी में महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दअरसल मृतक महिला गांव कंबोपुरा की रहने वाली थी। उसकी शादी गांव बढ़ेड़ा में हुई थी। महिला के तीन बच्चे थे, लेकिन वह पति को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ करनाल में दीवान कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 
विज्ञापन


मृतक महिला का नाम पूजा था। महिला की हत्या उस व्यक्ति ने की है, जिसके साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी व्यक्ति पूजा की हत्या करके उसके शव को गांव कंबोपुरा में छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन




वहीं पुलिस उस जगह पर पहुंची जहां पर महिला उस व्यक्ति के साथ करनाल में रहती थी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंची और सेंपल लिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी व्यक्ति फरार चल रहा है जो व्यक्ति इस महिला के साथ रहता था। पुलिस उसे ढूंढने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed