फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Looted 21 thousand 400 drug juice drink, Karnal, karnal

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटे 21 हजार 400 रुपये

Sun, 29 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 29 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव निगदू में एक व्यक्ति ने खुद को बिजली निगम का एसडीओ बताकर बाइक सवार एक व्यक्ति से लिफ्ट मांग ली। लिफ्ट लेने के बाद खुद को एसडीओ बताने वाले व्यक्ति ने बाइक सवार को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे 21 हजार 400 रुपये लूट लिए और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर बुटाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित धर्म सिंह वासी जांबा ने बुटाना पुलिस को बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 20 जनवरी को उसने अपने खाते 10 हजार रुपये निकलवाए। बैंक से पैसे निकलवाने के बाद उसके पास कुल 21 हजार 400 रुपये हो गए। उसने यह पैसे निगदु बस स्टैंड स्थित एक कीटनाशक दवाईयों के दुकान संचालक को पैसे देने थे। जब वह पैसे लेकर बाइक से निगदु जा रहा था तो रास्ते में अचानक एक व्यक्ति ने उसको रोक लिया और उसने लिफ्ट मांग ली। उसने उस व्यक्ति को बाइक पर बैठा लिया तो उसने कहा कि वह नीलोखेड़ी बिजली निगम में एसडीओ लगा हुआ है। खुद को एसडीओ बताने वाला व्यक्ति उसे बस अड्डे के पास एक जूस की दुकान पर ले गया और उसने दो गिलास जूस के बनवा लिये। जब उसने जूस पिया तो वह कड़वा लगा। उसके बाद दोनों वहां से चले गए। जब दोनों गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो उसने बाइक रुकवा ली और कहा कि उसका फोन आया है। उसने बाइक खड़ी कर दी और उसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे घटना के तीन दिन बाद होश आया तो वह कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल था। सूचना मिलने पर उसके भतीजे संदीप ने निगदु के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां से बाद में उसे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed