फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: JE arrested taking bribe of 45 thousand rupees from farmer

Karnal: किसान से 45 हजार रुपये रिश्वत लेता जेई गिरफ्तार, खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मांगी थी घूस

Wed, 26 Apr 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,असंध, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी,असंध, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 11:59 PM IST
सार

सालवन निवासी किसान से उसके खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए घूस मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को दबोचा है।

विज्ञापन
Karnal: JE arrested taking bribe of 45 thousand rupees from farmer
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिल के असंध क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली निगम के जेई को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जेई ने किसान के खेत में सरकारी योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 45 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद टीम ने योजना बनाई और रिश्वत देने के लिए जेई को बुलाया। किसान से रिश्वत लेते ही जेई को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


असंध थानाक्षेत्र के गांव सालवन निवासी किसान ने अपने खेत में सरकारी योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए आवेदन किया था। ट्रांसफार्मर लगाने की फाइल असंध डिवीजन में कार्यरत जेई बलकार सिंह को सौंपी गई। जिसके बाद जेई ने मौके पर जाकर मुआयना भी किया था।
विज्ञापन


उसके बाद किसान से उसके खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल से की। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जेई को पैसे लेने के लिए बुलाया गया। जैसे ही किसान ने जेई के हाथों में पैसे थमाए तो टीम ने उसे पकड़ लिया। नोटों पर पाउडर लगा था, जोकि रिश्वत लेते वक्त जेई के हाथों में लग गया। जेई के हाथ धुलवाते ही लाल हो गए और रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अन्य लोगों के नाम भी उजागर होने की संभावना
असंध डिवीजन के जेई बलकार सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिजली निगम के अन्य अधिकारी भी सकते में हैं। जांच में अन्य लोगों के नाम भी उजागर होने की संभावना है। हालांकि अभी एबीसी की टीम ने जेई को गिरफ्तार कर उसके पास से दस्तावेज बरामद किए हैं।


एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि असंध डिवीजन के जेई को खेत में ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। किसान ने आरोपी जेई के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed