{"_id":"58582fd04f1c1b1e64e39721","slug":"je-arrested-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार की रिश्वत लेते जेई रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात हजार की रिश्वत लेते जेई रंगेहाथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन देने के नाम पर सात हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले जेई को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गांव प्यौंत निवासी हरजीत सिंह को ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन लेना था। इसके लिए वह कई बार बिजली निगम के ऑफिस में गया, लेकिन कहीं पर भी सुनवाई नहीं हुई। बार-बार उसे चक्कर कटवाए गए। इस पर जब वह जेई वेदपाल से मिला तो उसने कनेक्शन देने के लिए दस हजार रुपये की मांग की। इस पर सौदा सात हजार रुपये में तय हुआ। इसी दौरान किसान ने मामले की शिकायत विजिलेंस इंस्पेक्टर को दी। जिसके बाद विजिलेंस ने भी पूरा सीन बनाया।
जैसे ही किसान ने जेई को पैसे थमाये तो विजिलेंस की टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। इसके बाद जेई के हाथ धुलवाए गए तो उसके हाथ लाल हो गए। इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में की गई रेड के ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार श्याम लाल रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।