फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Investigation begins into allegations of sexual abuse on OT master in Kalpna Chawla Government Medical College

Karnal: ओटी मास्टर पर यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू, पहले दिन छह घंटे हुई पूछताछ, दर्ज किए बयान

Mon, 23 Jan 2023 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 09:22 PM IST
सार

गुप्त स्थान पर आरोपी ओटी मास्टर और छात्राओं से अलग-अलग समिति के सदस्यों ने बात की। सात पेजों की शिकायत में लगे एक-एक आरोप को पढ़कर सुनाया गया और बयान नोट किए गए। 

विज्ञापन
Investigation begins into allegations of sexual abuse on OT master in Kalpna Chawla Government Medical College
बात बताते हुए रो पड़ी छात्राएं, जिस पर विधायक इंदूराज भालू और शमशेर सिंह गोगी ने सिर पर हाथ रखा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्राओं की ओर से अपने ओटी मास्टर पवन कुमार पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को कॉलेज की यौन प्रताड़ना शिकायत निवारण समिति ने करीब छह घंटे तक आरोपी और छात्राओं से अलग-अलग पूछताछ की। कॉलेज में गुप्त स्थान पर दोनों पक्षों से बातचीत की गई। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की यौन प्रताड़ना शिकायत निवारण समिति ने जांच की शुरुआत में छात्राओं द्वारा विधायक दल को सौंपे गए सात पेजों की शिकायत को क्रमश: आरोपी को सुनाया। साथ ही उस पर एक-एक कर आरोपी से स्पष्टीकरण लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले चेयरपर्सन ने छात्राओं से अलग-अलग बातचीत की और उनके बताए गए आरोपों में तथ्यों को नोट किया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी पवन कुमार ने छात्राओं की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया और समिति के एक-एक प्रश्न का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने अभिभावकों द्वारा अपनी बेटियों को यहां से ले जाने की अफवाह का खंडन किया। उन्होंने कहा कि जांच में बिना शामिल हुए आरोपों की सही तरह से जांच नहीं हो सकती। सभी छात्राएं करनाल में ही हैं। इधर, जांच के पहले दिन ओपीडी और संबंधित विभाग के कार्यालयों से अधिकारी नदारद रहे। 

यह भी पढ़ें : Haryana: करनाल में रेलवे ट्रैक पर प्लास्टिक के कट्टे में मिला छह माह के बच्चे का शव, हत्या की आशंका

सुचारु रूप से चलती रहेगी कक्षाएं : डॉ. दुरेजा
निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि जांच का किसी भी कक्षा पर कोई असर नहीं दिखेगा। सभी कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। इस बैच के छात्र-छात्राओं को विशेष सिक्योरिटी दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में वे बेरोकटोक उनसे व संस्थान के मुख्य अधिकारियों से मिलकर बातचीत कर सकती हैं। 


विधानसभा कमेटी ने गुप्त जांच करने के दिए हैं आदेश 
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा का कहना है कि कॉलेज की समिति को विधानसभा कमेटी ने जांच को गुप्त तरीके से करने और रखने के आदेश जारी किए हैं। जांच के दौरान छात्राओं की गोपनीयता और आरोपी से पूछताछ संबंधी बातें लीक होने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें : Sonipat: महिला की हत्या में पति के दो दोस्तों को उम्रकैद, पति भगोड़ा घोषित, शादी डॉट कॉम पर हुई थी जान-पहचान

यह मुद्दा बड़ा ही गंभीर और संवेदनशील है। ऐसे में अभी वे और जांच समिति न तो ओटी मास्टर पवन कुमार को और न ही शिकायतकर्ता छात्राओं को ठीक या गलत बता सकते हैं। विधानसभा की कमेटी ने उन्हें 15 दिन का समय दिया है। आज से जांच समिति ने कार्य शुरू किया है। इसके तहत आरोपी और शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी निकलेगा उसे सिर्फ विधानसभा कमेटी को ही सौंपा जाएगा। - डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा, निदेशक, केसीजीएमसी, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed