फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Intelligence teams of four states interrogated terrorists for several hours in Karnal

हरियाणा: चार राज्यों की इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, एटीएस की टीमें पहुंचीं करनाल, आतंकियों से कई घंटे की पूछताछ

Mon, 09 May 2022 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 01:23 AM IST
सार

पुलिस मुख्य आतंकी गुरप्रीत को फिरोजपुर लेकर गई जहां निशानदेही कराई गई कि आतंकियों को ड्रोन के माध्यम से कहां पर असाइनमेंट मिलता था तथा वे उसे कहां छिपाकर रखते थे।

विज्ञापन
Intelligence teams of four states interrogated terrorists for several hours in Karnal
करनाल में पकड़े गए चार संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

चार राज्यों की इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल व एटीएस की टीमें रविवार को करनाल पहुंचीं और कई घंटों तक पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की। इनमें पंजाब, तेलंगाना की इंटेलिजेंस भी शामिल है। उन्होंने अलग-अलग समय में अलग-अलग आतंकियों से यह जानकारी जुटाई कि वह विस्फोटक सामग्री कहां-कहां रख चुके हैं और इन आतंकियों के उनके प्रदेश में किन-किन लोगों से तार जुड़े हैं। 

विज्ञापन


इससे अलग महाराष्ट्र की एटीएस टीम भी करनाल पहुंची, क्योंकि ये आतंकी महाराष्ट्र के नांदेड़ में पहले ही विस्फोटक सामग्री सप्लाई कर चुके हैं। महाराष्ट्र पुलिस की चिंता बढ़ती जा रही है कि आखिर ये आतंकी उस विस्फोटक सामग्री को कहां लेकर गए थे, उससे महाराष्ट्र के किस क्षेत्र को दहलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी पंजाब की एटीएस की टीम आतंकियों से पूछताछ कर चुकी है। दूसरी ओर मुख्य आतंकी गुरप्रीत को करनाल की सीआईए वन की टीम पंजाब के फिरोजपुर लेकर गई थी, जहां पुलिस ने निशानदेही कराई कि आतंकियों को ड्रोन के माध्यम से कहां पर असाइनमेंट मिलता था, वे उसे कहां छिपाकर रखते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की स्पेशल सेल भी कर रही जांच
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस के साथ दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम जांच में जुटी है। आतंकियों से पूछताछ के लिए रविवार को स्पेशल सेल की टीम भी करनाल पहुंची थी। उन्होंने आतंकियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आतंकी विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने के दौरान दिल्ली में रुकते थे। इस कारण दिल्ली पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि दिल्ली में इन आतंकियों से कौन-कौन जुड़ा है।

 

दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना से कई टीमें लगातार पकड़े गए आतंकवादियों से पूछताछ कर रही हैं। जिला पुलिस की ओर से हर संभव मदद की जा रही है। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed