फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Including fellow nun detained for weapons, Karnal

साध्वी के साथियों को हथियारों समेत लिए हिरासत में

Wed, 23 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 23 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Including fellow nun detained for weapons, Karnal
साध्वी के साथियों को हथियारों समेत लिए हिरासत में - फोटो : Amar Ujala
चार दिन से लगातार छापेमारी कर रही पुलिस की टीम ने साध्वी देवा ठाकुर के कुछ साथियों को हथियारों समेत हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले को लेकर मुंह नहीं खोल रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले चार दिन से साध्वी की निशानदेही पर पुलिस हिसार, ब्रास समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। सूत्रों का दावा है कि मंगलवार को भी पुलिस ने तीन स्थानों पर रेड की थी। दावे के अनुसार, इस मामले में सफलता हाथ लगी है और साध्वी के कुछ साथियों को हथियारों के साथ हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं किया जा रहा है कि कितने युवकों को पुलिस ने काबू किया है। सूत्र बताते हैं कि घटना को लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को साध्वी का पांच दिन का रिमांड खत्म हो रहा है। इसलिए हो सकता है कि पुलिस उसके साथियों को भी साध्वी के साथ ही अदालत में पेश करे। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। बुधवार को साध्वी को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे चाहिए इंसाफ : साध्वी
मंगलवार को मेडिकल के लिए लाई गई साध्वी अपनी भगवा ड्रेस में नजर आई। कड़ी सुरक्षा के बीच सिटी थाना पुलिस साध्वी को मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे और उसका चेकअप कराया। वहां साध्वी का स्वास्थ्य ठीक मिला। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में साध्वी ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए। साध्वी ने कहा कि जो उनसे हुआ है, उसके बारे में अब कुछ कहना शेष नहीं है, क्योंकि वह सभी ने देखा है। वह अदालत और कानून का सम्मान करती है, इसलिए विश्वास है कि न्याय मिलेगा। उसने न तो किसी की हत्या की है और न ही कोई कोशिश। जो हुआ, बहुत बुरा हुआ, लेकिन यह सब फंसाने के लिए किया जा रहा है।


मेस का खाना खा रही साध्वी
साध्वी देवा ठाकुर रिमांड के दौरान पिछले चार दिन से पुलिस कर्मचारियों के लिए बनी मेस का खाना खा रही है। हालांकि, पहले दो दिन साध्वी को खाना ठीक नहीं लगा और उसने फल लिए। अब साध्वी को मेस का ही खाना दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले दिन जहां साध्वी ने हवालात में जागकर रात काटी थी, अब साध्वी नार्मल हो रही हैं और उसे जमीन पर सोने का भी अभ्यास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed