{"_id":"56f58b784f1c1b437ef15086","slug":"holli-festival-death-four-dropped-from-a-roof-three-died-in-road-accidents-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चार की मौत, एक छत से गिरा, तीन सड़क हादसों में मरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर चार की मौत, एक छत से गिरा, तीन सड़क हादसों में मरे
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिले में होली के दिन चार लोगों की मौत हो गई। कोई छत से नीचे गिरा तो किसी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरी तरफ होली के दिन ही हुड़दंगबाजी करने वालों को गिरफ्तार किया और कई युवाओं ने राउंड फायर भी किये। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
होली के दिन विभिन्न सड़क हादसों में जलमाना के कुल्लु, अमृतपुर कलां गांव वासी पवन, उमरपुर गांव वासी पलविंद्र की मौत हो गई, जबकि अशोक नगर वासी पारसनाथ मिश्रा की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। पारसनाथ मिश्रा ने होली पर्व पर शराब पी ली थी और वह पत्नी को पानी देने के लिए उठा और छत से नीचे गिर गया। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना के मामले में सिटी थाना पुलिस ने राजेंद्र वासी अमृतपूर कलां की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीरवार को आरोपी ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए नमस्ते चौक के पास शिकायतकर्ता के भाई पवन कुमार उम्र करीब 32 साल को टक्कर मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राउंड फायर करने वाले छह किये गिरफ्तार
होली के दिन युवाओं ने खूब मस्ती की। मस्ती में किसी ने राउंड फायर किये तो किसी ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया। पुलिस ने भी ऐसे हुड़दंगबाजी करने वालों पर नजर रखी और मौके के अनुसार पकड़ते गये। होली के दिन राउंड फायर करने वाले आरोपी राजकुमार वासी सुभाष गेट, फेम कुरैशी वासी अर्जुन गेट, विपिन उर्फ नाथी वासी न्यू रमेश नगर, राजा वासी अर्जुन गेट, सागर वासी श्याम गली अर्जुन गेट, गगन, विनोद रांवर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वीरवार को आरोपियों ने मिलकर सार्वजनिक स्थान महाराणा प्रताप चौक के पास शोर मचाकर आम जनजीवन को बाधा पहुंचा रहे थे और उन्होंने वहां पर एक निजी पिस्टल के साथ एक राउंड फायर किया। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजकुमार, फेम कुरैशी, विपन, राजा और सागर को मौके से गिरफ्तार कर लिया और इनके कब्जे से एक निजी पिस्टल भी बरामद की है।
हुड़दंगबाजी करते पकड़े
सिविल लाइन थाना पुलिस ने हुड़दंगबाजी करने वालों को पकड़ा। आरोपी नवाब सिंह वासी सिंगरा, संदीप वासी मोहल्ला रामबाग, डॉ. कुलदीप वासी अस्पताल कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वीरवार को आरोपियों को सार्वजनिक स्थान अंबेडकर चौक से हुड़दंगबाजी करके आम जनजीवन को बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा बुटाना थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी संजित उर्फ सोनू, सुखबीर सिंह, विनय और विनी सभी वासी नीलोखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वीरवार को आरोपियों को सार्वजनिक स्थान राम लीला ग्राउंड नीलोखेड़ी के पास से शराब नौसी करके हुड़दंगबाजी करते हुए आम जीवन को बाधा पहुंचाते हुए गिरफ्तार किया गया।