{"_id":"6429ad502965be843e09d1a3","slug":"gold-theft-gang-member-arrested-in-karnal-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: सोना चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य काबू, 150 ग्राम सोना लेकर हुआ था फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: सोना चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य काबू, 150 ग्राम सोना लेकर हुआ था फरार
Sun, 02 Apr 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:59 PM IST
सार
आरोपी सराफा कारोबारी की दुकान में कारीगर लगा था। वह 150 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ था। आरोपी के घर से पश्चिम बंगाल से सोना बरामद हुआ है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरोह ने मुंबई में भी चोरी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में सराफा कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले कारीगर को पुलिस ने दुकान में सोना चोरी करने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी ने दुकान से डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर पश्चिम बंगाल से 35 ग्राम सोना और सोना गलाने में उपयोग होने वाली गैस, गन पाउडर आदि बरामद किया है।
पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर के अरांदा सहारदा निवासी जहारेश्वर माईती को 25 मार्च को गिरफ्तार किया था, जो कि दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने 26 मार्च को कोर्ट में पेश करने के बाद सात दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की घटना कबूल की।
पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के ही आसित मन्ना जो कि करनाल के घोसिया मोहल्ले में सराफ की दुकान पर कारीगर है, शिकायत दी थी कि वह स्वर्णकारों से सोना लेकर आभूषण बनाकर वापस कर देता था। उसने अपने पास काम करने के लिए पश्चिम बंगाल के एक युवक को लगाया था।
विज्ञापन
उस समय उसकी दुकान पर आभूषण तैयार करने के लिए डेढ़ सौ ग्राम सोना रखा था। आरोपी युवक दो दिन बाद ही डेढ़ सौ ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मुंबई में भी सराफ की दुकान से सोना चोरी किया था। पुलिस फरार आरोपी हीरालाल की तलाश में जुटी है।
काम करने के बहाने सोना चोरी कर भाग जाते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य पहले कारीगर बनकर सराफ की दुकान पर काम करने लगते थे। उसके बाद मौका पाते ही सोना लेकर फरार हो जाते थे। आरोपी दुकान पर ज्यादा दिन नहीं रुकते थे।