{"_id":"581a3a924f1c1b5e384374bf","slug":"ghadhi-in-cilnder-ingrd","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से सिलेंडर उतार रहा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से सिलेंडर उतार रहा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसिंग। कस्बे में अपनी गाड़ी से सिलेंडर उतार रहे एक युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घटनास्थल पर बिजली निगम के अधिकारियों ने भी दौरा किया। उधर, कस्बा वासियों ने घटना को लेकर बिजली निगम के प्रति रोष जताया है। लोगों ने मांग की है कि नीचे लटक रही तारों को ठीक कराया जाए, ताकि हादसे न हों।
निसिंग के वार्ड नंबर आठ निवासी विनोद (26) पुत्र रतना गैस एजेंसी में सिलेंडर सप्लाई का काम करता है। सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब विनोद ने अपनी बोलेरो गाड़ी से सिलेंडर उतारने का प्रयास किया तो उसका सिर नीचे लटक रही हाईटेंशन तारों से जा टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विनोद के दो छोटे बच्चे, जिनमें एक लड़का व एक लड़की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
कॉलोनी में नीचे लटक रही हैं तारें
शहर वासियों में हलवाई हुकम चंद, रमेश प्रजापत, बलवंत, रोशन, सुरेंद्र, प्रेम जांगड़ा, मदन, काला, डिंपल, हरपिंद्र सिंह, राजपाल सहित अन्य ने इन तारों को हटवाने की पहले भी कई बार मांग की है। घटना के बाद निगम के जेई राजकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम की ओर से इन तारों को हटवाने का आश्वासन दिया। कालोनीवासियों ने मांग की है कि इस मामले में बिजली कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए और तारों को ऊंचा किया जाए।