{"_id":"fa024026df4d8905cfce0fcb778cf98e","slug":"for-mother-s-drug-father-raped-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की दवा के लिए बाप को सौंपी अस्मत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की दवा के लिए बाप को सौंपी अस्मत
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ तीन माह तक रेप
विज्ञापन
किया। बेटी ने परेशान होकर पूरी बात मां को बताई, तो मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस
ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि सदर बाजार में एक महिला रहती है। करीब नौ साल पहले उसके पति का निधन हो गया। इस दौरान उसके पास दो बेटियां थी। इसके एक साल बाद महिला ने जगदीश निवासी बड़सीकरी कैथल निवासी जगदीश से शादी कर ली। वह अपनी बेटी अपर्ण (17), संजू (15) (दोनों काल्पनिक नाम) और पति जगदीश के साथ सदर बाजार में रह रही थी। अपर्ण नौवी कक्षा में पढ़ती है, जबकि संजू आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
पिछले कुछ समय से अनीता हृदय रोग की बीमारी से ग्रस्त है और उसका इलाज चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर जगदीश ने तीन माह पहले अनीता की छोटी बेटी के साथ अवैध संबंध बना लिए। जगदीश ने छोटी बेटी को कहा कि वह अनीता को तभी दवाई दिलाएगा, जब वह उसके साथ रात को सोएगी। मजबूर बेटी ने अपनी मां की जिंदगी के लिए सौतेले बाप की बात मान ली। दो दिन पहले छोटी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां को शक हुआ। इस दौरान अनीता की तबियत ज्यादा खराब हो गई। मां से बातचीत के दौरान छोटी बेटी टूट गई और पिता की करतूत मां के सामने जाहिर कर दी। इस पर अनीता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जगदीश को राउंडअप कर लिया है। इस बारे में सिटी थाना पुलिस के एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह गंभीर मामला है, पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जगदीश पत्नी की दवाइयों के बहाने बेटी को ब्लैकमेल करता था और इसी के चलते उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। जांच में यह भी सामने आया है कि वह दोनों बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था।