फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing case on Chandrashekhar: Vikas of Karnal took the shooters to Deoband by car

चंद्रशेखर पर फायरिंग का मामला: शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था विकास, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

Sun, 02 Jul 2023 08:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

बीते रोज आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है। देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर फायरिंग के बाद भी विकास गोंदर आरोपियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गया था।

विज्ञापन
Firing case on Chandrashekhar: Vikas of Karnal took the shooters to Deoband by  car
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर यूपी के देवबंद में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हरियाणा के करनाल के गोंदर गांव निवासी विकास को बीते रोज गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विकास गोंदर ही शूटरों को हरियाणा से स्विफ्ट कार में लेकर देवबंद गया था।

विज्ञापन


इस दौरान वह गाड़ी खुद ही चला रहा था। देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर फायरिंग के बाद भी विकास गोंदर आरोपियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गया था, लेकिन ज्यादा समय तक वह पुलिस को चकमा नहीं दे सका।
विज्ञापन


बीते रोज हरियाणा एसटीएफ और यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद आरोपियों को काबू किया गया। इसमें देवबंद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रणखंडी निवासी विकास, लविश, प्रशांत और करनाल निवासी विकास गोंदर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चंद्रशेखर पर हमले के बाद सुर्खियों में आया विकास गोंदर
करनाल पुलिस के अनुसार, धरे गए आरोपी विकास गोंदर का पहले से कोई आपराधिक रिकाॅर्ड नहीं है। भीम आर्मी प्रमुख पर हमले के बाद पहली बार उसका नाम सुर्खियों में है।


चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें विकास गोंदर जो कि करनाल क्षेत्र का रहने वाला है। वह शूटरों को कार में बैठाकर देवबंद ले गया था। वारदात के दौरान कार विकास गोंदर खुद चला रहा था। - विपिन ताड़ा, पुलिस अधीक्षक सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed