फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Escaped from custody vicious punk, all policemen, including ASI suspended, karnal

कस्टडी से शातिर बदमाश फरार, एएसआई समेत सभी पुलिस कर्मी सस्पेंड

Thu, 28 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 28 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन

मुकीम काला गिरोह के  शातिर बदमाश इसरार के कैराना कचहरी में करनाल पुलिस की कस्टडी फरार होने पर पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। गौरतलब है कि बुधवार को मुकीम काला गिरोह के गुर्गे इसरार की कैराना कोर्ट में पेशी थी। जिसे कोर्ट में पेश करने के लिए प्रकाश सिंह एएसआई, बलविंद्र सिंह, रामदिया, अंग्रेज सिंह व चालक पूर्ण सिंह सहित पांच सदस्यीय टीम गई थी। लेकिन बदमाश इसरार पुलिस कस्टडी से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस अधीक्षक ने पांचों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


एक साल पहले मुकिम काला और करनाल पुलिस की हुई थी मुठभेड़
करनाल। करीब एक साल पहले कुख्यात बदमाश मुकीम काला और करनाल पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। काला ने करनाल पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी, हालांकि पुलिस बच गई थी। बाद मेें वह और उसकी पत्नी व उसका साथी खेतों से फरार होने लगे तो दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन


घटना 14 मार्च, 2015 की है। कई प्रदेशों की पुलिस मुकीम काला के पीछे लगी है। करनाल पुलिस को सूचना मिली की मुकीम काला और उसकी पत्नी जीटी रोड से अंबाला की तरफ से करनाल की तरफ आ रहे हैं, उस समय पुलिस ने बलड़ी बाईपास पर नाकेबंदी की थी, लेकिन पहले से ही स्थिति को भांपकर मुकीम काला ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। बाद में मुकीम काला फायरिंग करते हुए भाग गया था, जबकि पुलिस ने उसकी पत्नी व एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस समय लूट वारदात के जेवरात भी महिलाओं के कब्जे से बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस बारे में एसपी पंकज नैन ने बताया कि करनाल एस्कार्ड गार्ड की टीम आरोपी इसरार को यूपी में अदालत में पेश करने गई थी, घटना की सूचना मिल गई है। लापरवाही बरतने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed