फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eleven million looted rice mill manager Srebajar half

राइस मील मैनेजर से सरेबाजार साढ़े ग्यारह लाख लूटे

Sun, 08 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 08 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eleven million looted rice mill manager Srebajar half
लूट - फोटो : अमर उजाला
शहर में बदमाशों से हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। बदमाशों ने दिनदहाड़े कैथल रोड स्थित सेतिया राइस मील के सेल परचेज मैनेजर से साढ़े ग्यारह लाख रुपये लूट लिए। बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया और गोगड़ीपुर फाटक की तरफ फरार हो गए। डीएसपी राजकुमार कौशिक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कराई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। सिटी थाना पुलिस ने मील के मैनेजर प्रवीन शर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों को तलाश रही हैं।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते पर राइस मील संचालक विजय सेतिया सहित शहर के काफी व्यापारी मौके पर पहुंचे। सेक्टर-13 वासी प्रवीन कुमार शर्मा राइस मील में सेल परचेज मैनेजर के पद पर है। रोजाना की तरह प्रवीन ने शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे कुंजपुरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से साढ़े ग्यारह लाख रुपये निकलवाए। काले बैग में रुपये रखकर वह बाइक लेकर चला। जब वह रेलवे स्टेशन चौक और हांसी चौक के बीच पहुंचा तो पीछे बाइक पर सवार दो युवक आए और इनमें पीछे नकाबपोश युवक ने बैग पर जोरदार झपटा मारा। इससे प्रवीन के हाथ से बैग छूट गया और बाइक के साथ नीचे गिर गया। प्रवीन जब तक संभला और शोर मचाया तब तक आरोपी गोगड़ीपुर फाटक की तरफ फरार हो गए। इस दौरान प्रवीन को मामूली चोटें आई हैं। बाद में लूट की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाकेबंदी कराई, पर आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


पुलिस हर पहलु पर कर रही जांच
दलबल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी राजकुमार कौशिक का कहना है कि आरोपियों ने पूरे प्लान के साथ वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले रैकी की और बैंक से पीछा करते हुए मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। मामले की हर पहलु पर जांच की जाएगी। कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि फुटेज में कोई संदिग्ध लगता है तो पूछताछ की जाएगी। अलग अलग टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed