{"_id":"5910c2584f1c1b1157850a25","slug":"egg-dispute-knife-stabbed-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे खाने को लेकर विवाद, चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडे खाने को लेकर विवाद, चाकू घोंपकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Tue, 09 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती देर रात नगर के रत्तक रोड पर स्थित एक दुकान में हुए आपसी झगड़े के दौरान दुकानदार द्वारा चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर डीएसपी दलबीर सिंह ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने भी लिये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड 6 निवासी बलिहार सिंह रत्तक रोड पर अंडे व कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाता है। आरोप है कि गांव जयसिंहपुर निवासी अजय, राहुल व रजत बलिहार के पास अंडे लेने गए। वहां किसी बात को लेकर उनमें कहा सुनी हो गई। आरोप है कि तैश में आकर बलिहार व उसके साथियों ने तीनों पर हमला बोल दिया, जिसमें तीनों को चोटें आईं।
तीनों को जख्मी हालत में करनाल ले जाया गया जहां अजय (22) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल राहुल व रजत का इलाज कल्पना चावला मेडिकल कालेज में चल रहा है। डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि अजय की हत्या के आरोप में दुकान संचालक बलिहार सिंह, हरि सिंह, मग्गर सिंह व दीपा सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।