फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drunken husband brutally beats wife, sticks stick in her private parts, victim appeals to police karnal

दरिंदगी: शराबी पती ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, गुप्तांग में डाला डंडा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 09 Sep 2023 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Sep 2023 11:38 AM IST
सार

करनाल से महिला से बेहरमी से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते रहे। आरोप है कि पति कभी भी विवाहिता की हत्या कर सकता है।

विज्ञापन
Drunken husband brutally beats wife, sticks stick in her private parts, victim appeals to police karnal
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के असंध थानाक्षेत्र में विवाहिता पर पति और उसके ससुराल वालों ने अत्याचार किया। पति ने बेरहमी से विवाहिता को पीटा और गुप्तांग में डंडा डाल दिया। घटना के बाद महिला काफी सहमी हुई है। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नौम माह पहले असंध थानाक्षेत्र एक गांव में करीब नौ साल पहले शादी हुई थी। परिवार में तीन बच्चे है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते रहे। वह ससुराल पक्ष के अत्याचार महिला सहन करती रही, मगर तीन दिन पहले महिला को उसके पति ने बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांग में डंडा डाला। जिसके बाद महिला काफी सहमी हुई है।
विज्ञापन


महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को उनकी करतूत बताई तो आरोपी ने विवाहिता के मायके वालों के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब का आदि है। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी और मारपीट की बात अगले दिन अपने मायके वालों को बताई। जिसके बाद उसके मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष ने मायके वालों के साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि अज्ञात महिला ने उसके पास फोन किया। फोन पर ही पति ने उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में विवाहिता को अनहोनी का खतरा है। आरोप है कि पति कभी भी विवाहिता की हत्या कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed