फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Came in the guise of treatment, the couple escaped plunder, karnal

इलाज के बहाने अंदर आया, दंपति को लूटकर फरार

Sat, 14 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 14 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 सेक्टर-13 में एक बुजुर्ग दंपति के घर पर एक युवक पैरों में आई सूजन का इलाज करने के बहाने अंदर घुसा। बाद में युवक ने दंपति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बालियां और अन्य जेवरात लेकर फुर्र हो गया। सिविल लाइन पुलिस थाना ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

सेक्टर-13 के 2406 नंबर मकान में रघबीर वर्मा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वह दोनों घर पर थे। अचानक घर के बाहर बेल बजी तो उन्होंने दरवाजा खोला। बाहर खड़े युवक ने कहा कि ‘उसे चौधरी साहब ने भेजा है। पता लगा है कि आपकी पत्नी के पैरों में सूजन आई हुई है। मैं पैरों की मालिश करता हूं’। इस पर दंपति ने उसे घर के अंदर बुला लिया। कुछ देर बाद जब महिला युवक के लिए चाय बनाने गई तो युवक ने कहा कि तुम बुजुर्ग हो, मैं खुद चाय बना लूंगा। इस पर युवक ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को चाय पिला दी। इससे वे दोनों बेहोश हो गए और आरोपी युवक महिला के कानों की दो बालियां व दो अंगूठियां लेकर फरार हो गया। करीब दो घंटे के बाद उनका दामाद घर पर आया तो उन्होंने दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया। रघबीर वर्मा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बुजुर्गों को निशाना बना रहे गिरोह के सदस्य
दरअसल शहर में लूटपाट व चोरी करने के गिरोह के सदस्य अकेले रह रहे बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं। पहले वे आसपास में ऐसे बुजुर्गों की तलाश करते हैं और उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाते हैं। इसके बाद वे उन्हें निशाना बनाते हैं। गौरतलब है कि शहर में इससे पहले भी घर में शादी का कार्ड देने या फिर किसी के घर के पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिलाओं के गले चेन स्नेचिंग हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अनजान लोगों को घर के अंदर न आने दे हैं और अगर कोई अनजान व्यक्ति आता है, अलर्ट होकर बात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed