{"_id":"69ba6373c7b68d8a690fa627","slug":"butchered-remains-of-cattle-found-along-canal-bank-tension-mounts-in-indri-as-karnal-police-intensify-invest-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: नहर किनारे मिला गौवंशों का कटा अवशेष, इंद्री में बढ़ा तनाव; पुलिस जांच तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: नहर किनारे मिला गौवंशों का कटा अवशेष, इंद्री में बढ़ा तनाव; पुलिस जांच तेज
Wed, 18 Mar 2026 02:03 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (करनाल)
Published by: Naveen
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:03 PM IST
सार
गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने गौवंशों को काटकर मांस ले लिया। उनका कहना है कि मौके की स्थिति से प्रतीत होता है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पश्चिमी यमुना नहर के धमनहेड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब नहर किनारे 6-7 गौवंशों के कटे हुए अवशेष मिले। स्थानीय लोगों ने सिर और पैरों सहित अवशेष देखे, जिसके बाद तुरंत गौ रक्षकों और इंद्री पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। अवशेषों को कब्जे में लेकर उचाना कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने गौवंशों को काटकर मांस ले लिया। उनका कहना है कि मौके की स्थिति से प्रतीत होता है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है और हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर काम हो रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -डीएसपी सतीश गौतम।