फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Burglars stole jewelry and millions of foreign currency, Karnal

चोरों ने चुराये लाखों के विदेशी गहने और मुद्रा

Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

शिव कॉलोनी में चोरों द्वारा एक मकान की दीवार फांदकर लाखों रुपये की विदेशी करेंसी और जेवर सहित अन्य सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित अपने किसी रिश्तेदार के पास पंजाब में गए हुए थे। उन्हें किसी पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं। इस पर जब परिवार के सदस्य वापिस आए तो उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ है और अंदर के ताले टूटे हुए थे।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रणजीत सिंह वासी मकान नंबर 4342 गली नंबर 9 वार्ड 17 शिव कालोनी कैथल रोड ने बताया कि वह अपने परिवार में सह परिवार रहता है। जबकि उसका बेटा और बहु विदेश में रहते हैं। उसका बेटा और बहू 30 जनवरी को विदेश से करनाल अपने घर पर आए हुए थे।
विज्ञापन


13 फरवरी दोपहर को उनका पूरा परिवार उनके साथ किसी रिश्तेदारी में पंजाब गए हुए थे। घर से पंजाब जाते हुए वह अपने घर के ताले लगाकर गए थे। उन्हें शाम को वापिस आना था, लेकिन उनके रिश्तेदार की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें रात को वहीं रुकना पड़ गया। 14 फरवरी को सुबह 10 बजे उनके फोन पर उनके पड़ोसी लखविंद्र सिंह की पत्नी का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने फोन पर बताया आपके मकान के दरवाजे खुले पड़े हैं और मेन गेट का ताला लगा हुआ है। जबकि अंदर के ताले और कुंडे टूटे हुए हैं। इसके बाद उसने अपने छोटे भाई जगदीप सिंह वासी हांसी रोड को घर पर जाने को कहा। उसके बाद दोपहर डेढ़ बजे जब उन्होंने खुद घर पहुंचकर देखा तो मकान के अंदर के ताले टूटे हुए पाए गए, उनकी अलमारी भी खुली हुई थी।


उन्होंने जब अलमारी के अंदर रखा हुआ सामान चैक किया तो अलमारी से 3 हजार आस्ट्रेलिया के डालर, 500 यूके के पाउंड, 19 हजार रुपये नगद कैश, दो विदेशी सोने की चैन 9 कैरेट की, 4 चांदी के कड़े 30 ग्राम के, विदेशी हेयर ड्रायर, विदेशी कुते का खिलौना, डाटा केबल आई फोन सहित अन्य सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर उनके घर से यह सारा सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed