{"_id":"64f58b10c0538753570727f7","slug":"brutal-murder-of-young-man-in-karnal-woman-got-her-lover-murdered-cut-off-his-head-and-hanged-it-on-tree-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में युवक का निर्मम हत्या: महिला ने कराया अपने प्रेमी का मर्डर, सिर कटा शव पेड़ पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में युवक का निर्मम हत्या: महिला ने कराया अपने प्रेमी का मर्डर, सिर कटा शव पेड़ पर लटकाया
Mon, 04 Sep 2023 01:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:40 PM IST
सार
करनाल से युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी की सिर कटा युवक का शव पेड़ लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के सेक्टर-32-32 थाना क्षेत्र के जंगल में रविवार को युवक का कंकाल पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाला युवक महज 19 साल का था। हत्यारोपियों युवक की निर्मम हत्या कर शरीर से सिर को काटकर साथ ले गए। पुलिस को पेड़ पर सिर कटा कंकाल मिला था।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाए आरोप
परिजनों के मुताबिक युवक ने सहारनपुर की रहने वाली विशेष समुदाय की युवती से शादी की थी। युवती छह माह बाद युवक को छोड़कर चली गई और किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर रहने लगी। महिला और उसके दूसरे पति ने मिलकर युवक की हत्या कर शव को जंगल में पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शहीद उधम सिंह चौक के पास बूढ़ाखेडा के जंगल में शनिवार को युवक का पेड़ पर लटका शव पुलिस ने बरामद किया था। सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस आकर शव की शिनाख्त कपड़े और मोबाइल से की। युवक के पैर में बचपन का चोट का निशान भी परिजनों ने देखा। मृतक युवक के पिता जलजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे विक्की की उम्र महज 19 साल थी।
विज्ञापन
उनके बेटे ने सहारनपुर की रहने वाली दूसरे समुदाय की सानिया नाम की युवती से छह माह पहले करनाल के संतोष माता मंदिर में शादी की थी। करीब छह माह तक दोनों शिव कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे, लेकिन बाद में सानिया ने विक्की को छोड़कर यूपी के ही दूसरे लड़के से शादी कर ली। वह शादी करने के बाद शिव कॉलोनी में ही रहने लगे।
किसी बात को लेकर विक्की और सानिया एवं उसके दूसरे पति के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि सानिया और उसके दूसरे पति ने मिलकर विक्की की निर्मम हत्या कर दी। धारदार हथियार से उसका सिर काटा और गमछे से बांधकर शव को जंगल में पेड़ पर लटका दिया। क्योंकि शव से सिर गायब है। उधर, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।