फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brave girl overpowers on kidnapper in Karnal of Haryana

Haryana: अपहरणकर्ता पर भारी पड़ी बहादुर बच्ची, हाथ पर दांत से काट छुड़ाया, शोर मचाकर पकड़वाया

Fri, 09 Dec 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 09 Dec 2022 01:41 AM IST
सार

दुकान में सामान लेने जा रही मासूम को आरोपी ने रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर उसके ऊपर कंबल डालकर उठा ले जाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Brave girl overpowers on kidnapper in Karnal of Haryana
बहादुर बेटी संजना परोचा। उठाने का प्रयास करने वाला आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में नौ साल की एक बहादुर बच्ची अपहरणकर्ता पर भारी पड़ गई। बच्ची ने साहस दिखाते हुए जहां आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ा लिया, वहीं शोर मचाकर उसे पकड़वा भी दिया। उसकी इस बहादुरी को हर कोई सलाम कर रहा है। 

विज्ञापन


चिड़ाव गांव की रहने वाली संजना परोचा गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे संजना पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर और वर्तमान में जुंडला निवासी आरोपी श्रवण (35) उसके पीछे-पीछे चलने लगा।
विज्ञापन


कुछ दूर पहुंचने के बाद वह बच्ची को रास्ते में रोक  कर जुंडला गांव का पता पूछने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपहरण करने की नीयत से बच्ची के ऊपर कंबल डाल दिया। बच्ची ने साहस दिखाते हुए खुद को छुड़ाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुई। इसके बाद बच्ची ने आरोपी के हाथ पर दांत से काटकर छुड़ा लिया और शोर मचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर उसके ताऊ उस तरफ दौड़ पड़े और मौके से भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की फिर 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था जिसे उन्होंने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्चे चुराने वाला भी हो सकता है। पुलिस के अनुसार आरोपी जुंडला में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
 
पर्यावरण संरक्षण के लिए करती है जागरूक
बच्ची के पिता बिंदु ने बताया कि उसकी बेटी अक्सर पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेती है। स्कूल हो या गांव जब भी कहीं पौधे लगाने का कार्यक्रम आयोजित होता है वह वहां पहुंच जाती है और खुद भी पौधारोपण करती है। साथ ही वह लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक करती है। 


बिहार का रहने वाला है आरोपी 
सदर थाना एसएचओ मनोज वर्मा ने बताया कि आरोपी श्रवण मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। आरोपी की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह जुंडला में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। मौके पर ही लोगों ने आरोपी के पास से बच्ची को बरामद कर लिया। वहीं उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पहले भी इस तरह की किसी वारदात को अंजाम देने का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed