फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike riders couple just hit the shot, the death of the wife, husband critically

बाइक सवार दंपति को बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Mon, 02 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपति को अज्ञात बस ने नमस्ते चौक के पास टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पानीपत के गांव बिचपड़ी निवासी सुभाष उसकी पत्नी शीला (40) के साथ बाइक पर सवार होकर करनाल में साली की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह जीटी रोड फ्लाईओवर पर नमस्ते चौक के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति जीटी रोड पर गिर गए।
विज्ञापन


बस चालक महिला शीला को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों में शीला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि एक अज्ञात बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इसमें पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया। इस मामले में अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, जहां शादी के गीत गाये जा रहे थे। दुर्घटना का पता चलते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed